Xiaomi Mi A1 अब नए रंग में, मंगलवार से होगी बिक्री शुरू

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में अपने मी ए1 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। बता दें कि शाओमी ने सितंबर में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। Mi A1 (रिव्यू) स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने गूगल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 नवंबर 2017 15:26 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए1 की कीमत 14,999 रुपये है
  • शाओमी मी ए1 में दो रियर कैमरे हैं
  • कंपनी ने मी ए1 को नए रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया है
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में अपने मी ए1 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। बता दें कि शाओमी ने सितंबर में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। Mi A1 (रिव्यू)  स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने गूगल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। अब कंपनी ने शाओमी मी ए1 को नए रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। लॉन्च के समय शाओमी ने मी ए1 को भारत में 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया था और नए कलर वेरिएंट का भी यही दाम है। Xiaomi Mi A1 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया ऑप्टिकल ज़ूम डुअल कैमरा सेटअप।
 
फ्लिपकार्ट ने भी एक टीज़र जारी कर मी ए1 के रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है। फोन की बिक्री 21 नवंबर, रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि मी ए1 का रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट दिखने में ज़्यादा एलीगेंट दिखता है। जो लोग ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो देखने में ज़्याद स्टायलिश हो, मी ए1 का नया कलर वेरिएंट उनके लिए है। इससे पहले यह स्मार्टफोन ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।


शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.