Xiaomi ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2, Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट

Mix Flip 2 की 5,165 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2025 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Mix Flip 2 की 5,165 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड डुअल कैमरा यूनिट दी गई है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi ने क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। Mix Flip 2 की 5,165 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड डुअल कैमरा यूनिट दी गई है। 

Mix Flip 2 का प्राइस
Advertisement

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 5,999 (लगभग 71,700 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 6,499 (लगभग 77,600 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 7,299 (लगभग 87,250 रुपये) का है। Mix Flip 2 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह Shell White, Lattice Gold, Plum Green और Nebula Purple कलर्स में उपलब्ध होगा। 

Mix Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 4.01 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1.5K के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका 6.86 इंच AMOLED मेन डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Mix Flip 2 में मेटल फ्रेम और हिंज है। इसके एक्सटर्नल डिस्प्ले में Xiaomi का Dragon Crystal Glass 2.0 प्रोटेक्शन है। 
Advertisement

Mix Flip 2 में Leica ब्रांडेड डुअल आउटवर्ड फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 14 mm फोकल लेंथ और ऑटोफोकस के साथ है। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Mix Flip 2 की 5,165 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 166.89 x 73.8 x 7.57 mm और भार लगभग 199 ग्राम का है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी दर्ज की है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.86 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2912x1224 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.01 इंच

Cover Resolution

1392x1280 पिक्सल

डिस्प्ले

6.86 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5165 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2912x1224 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.