Xiaomi ने  32 मेगापिक्सल के डुअल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया Civi 4 Pro

इसे तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8s Gen 3 है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 18:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में इसमें Leica के सपोर्ट वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं
  • यह शाओमी के HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है

इस स्मार्टफोन की 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने गुरुवार को Civi 4 Pro को लॉन्च किया। इसमें Leica के सपोर्ट वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसे तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8s Gen 3 है। 

इसके 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,299 (लगभग 38,100 रुपये),  12 GB + 512 GB का CNY 3,299 (लगभग 38,100 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 3,599 (लगभग 41,500 रुपये) का है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी के ई-स्टोर पर प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। इसे Breeze Blue, Soft Mist Pink, Spring Wild Green और Starry Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा यह तीन अतिरिक्त लिमिटेड एडिशन कलर्स में भी होगा। 

Xiaomi Civi 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन का 6.55 इंच 1.5K (2,750 x 1,236 पिक्सल ) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 SoC और 16 GB तक का LPDDR5x RAM और 512 GB तक स्टोरेज है। यह शाओमी के HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें Leica के सपोर्ट वाली 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं। 

Xiaomi Civi 4 Pro की 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर और इंफ्रारेड सेंसर दिए गए हैं। हाल ही में शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया था। इसमें 6.73 इंच OLED TCL C8 डिस्प्ले दिया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 3x लिक्विड कूलिंग चैंबर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। Xiaomi 14 Ultra की 5,300 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.