किस फ्लोर पर है बच्चा ये भी बताएगी Xiaomi की नई Kids Watch! जानें फ्लिप कैमरा, SOS अलर्ट वाली स्मार्टवॉच की कीमत

Xiaomi Kids Watch लॉन्च। फ्लिप कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, फ्लोर-लेवल GPS, SOS फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Kids Watch में फ्लिप डुअल कैमरा डिजाइन
  • AI-बेस्ड फ्लोर-लेवल GPS से ट्रैकिंग आसान
  • बच्चों की सेफ्टी के लिए SOS और जियो-फेंसिंग फीचर्स

Xiaomi Kids Watch में फ्लिप डुअल कैमरा और AMOLED डिस्प्ले

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बच्चों के लिए नया Xiaomi Kids Watch लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच फ्लिप डुअल कैमरा डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और एडवांस्ड लोकेशन ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, यह वॉच बच्चों की सेफ्टी, कम्युनिकेशन और डेली एक्टिविटीज को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें AI-बेस्ड फ्लोर-लेवल GPS सपोर्ट दिया गया है, जिससे सिर्फ लोकेशन ही नहीं बल्कि बिल्डिंग का फ्लोर भी ट्रैक किया जा सकता है। Xiaomi Kids Watch वॉइस और वीडियो कॉलिंग, NFC सपोर्ट और वाटर रेजिस्टेंट बिल्ड के साथ आती है।

Xiaomi Kids Watch को 1,399 युआन (करीब 18,300 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 27 जनवरी से JD.com के जरिए शुरू होगी। Xiaomi किड्स स्मार्टवॉच Star River Blue और Nebula Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

Xiaomi Kids Watch में आठ साइड वाला फ्रेम दिया गया है, जिसमें फ्लिप-अप डुअल कैमरा मैकेनिज्म मौजूद है। इस डिजाइन के जरिए बच्चे फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसका इस्तेमाल वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए किया जा सकता है। वहीं रियर साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जिससे बच्चे रोजमर्रा के मोमेंट्स कैप्चर कर सकते हैं। कैमरा इंटरफेस में एनिमेटेड इफेक्ट्स भी दिए गए हैं।

इसमें 1.75 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 390 x 450 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए वॉच में 1GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टवॉच फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और करीब 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसमें 740mAh की बैटरी दी गई है। जरूरत पड़ने पर लॉन्ग बैटरी मोड का ऑप्शन भी मौजूद है। इसके अलावा वॉच 20 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट करती है।

कम्युनिकेशन के लिए यह स्मार्टवॉच वॉइस कॉल, वीडियो कॉल और वॉइस मैसेजिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बच्चों के लिए कस्टमाइज्ड WeChat और QQ का सपोर्ट भी मिलता है। NFC फीचर की मदद से ट्रांजिट कार्ड, एक्सेस कार्ड और कम्पैटिबल स्मार्ट डोर लॉक का इस्तेमाल किया जा सकता है। पैरेंट्स इसे Xiaomi के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से भी कनेक्ट कर सकते हैं, जिसमें Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है।

Advertisement

लोकेशन और सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Kids Watch GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे नेविगेशन सिस्टम्स को सपोर्ट करती है। इसके साथ AI-बेस्ड फ्लोर-लेवल पोजिशनिंग फीचर दिया गया है, जो किसी बिल्डिंग के अंदर बच्चे की मौजूदगी का फ्लोर तक बता सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें जियो-फेंसिंग, स्कूल अराइवल अलर्ट्स, लोकेशन हिस्ट्री और वन-टच SOS कॉलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हेल्थ और फिटनेस के लिए Xiaomi Kids Watch में हार्ट रेट और मूड ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ बच्चों के लिए 18 स्पोर्ट्स मोड्स शामिल किए गए हैं, जिन्हें K12 स्टूडेंट्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक अगर बच्चा किसी वॉटर-प्रोन एरिया में एंटर करता है, तो वॉच ऑटोमैटिक अलर्ट भेज सकती है। Xiaomi का कहना है कि Kids Watch को 170 से ज्यादा क्वालिटी और सेफ्टी टेस्ट्स से गुजारा गया है। डेटा सिक्योरिटी के लिए इसमें लोकल डेटा एन्क्रिप्शन, सिक्योर क्लाउड ट्रांसमिशन और प्राइवेसी कंट्रोल्स दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.