• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी इंडिया मंगलवार को करेगी 'नया प्रोडक्ट' लॉन्च, क्रिसमस ऑफर का किया ऐलान

शाओमी इंडिया मंगलवार को करेगी 'नया प्रोडक्ट' लॉन्च, क्रिसमस ऑफर का किया ऐलान

शाओमी इंडिया मंगलवार को करेगी 'नया प्रोडक्ट' लॉन्च, क्रिसमस ऑफर का किया ऐलान
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने घोषणा की है कि वह अगले मंगलवार को एक 'नया प्रोडक्ट' लॉन्च करेगी। प्रोडक्ट क्या है? इसे अभी रहस्य रखा गया है। इसके साथ शाओमी ने भारत में कंज्यूमर के लिए क्रिसमस ऑफर का भी ऐलान किया है।

इस ‘नए प्रोडक्ट’ का टीज़र फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है। गौर करने वाली बात है कि शाओमी के रेडमी नोट 2 प्राइम स्मार्टफोन भी भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाना है। हालांकि, कंपनी द्वारा ज़िक्र किए जा रहे 'नए प्रोडक्ट' के रेडमी नोट 2 प्राइम होने की संभावना बेहद कम है। आधिकारिक पुष्टि के लिए हमें मंगलवार तक का इंतज़ार तो करना ही होगा।

शाओमी इंडिया ने इसके साथ स्थानीय यूज़र के लिए क्रिसमस ऑफर का भी ऐलान किया। ये ऑफर सिर्फ मंगलवार को लागू होंगे। कंपनी ने बताया है कि एमआई 4आई खरीदने पर एक सॉफ्ट केस और एलईडी लाइट मुफ्त मिलेगा। एमआई 4 के साथ एमआई इन-ईयर हेडफोन, रेडमी 2 हैंडसेट के साथ बैक कवर, रेडमी 2 प्राइम के साथ एलईडी लाइट और एमआई पैड टैबलेट के साथ एमआई इन-ईयर मुफ्त मिलेगा।

शाओमी ने यह भी घोषणा की कि मंगलवार को mi.com/in पर एमआई बैंड (व्हाइट बैंड) ओपन सेल के तहत उपलब्ध होगा। कंपनी ने खुलासा किया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक हर घंटे एक विजेता को चुना जाएगा। विजेता के नाम की घोषणा कंपनी की वेबसाइट और आधिकारिक फेसबुक पेज पर की जाएगी। कंपनी के ऑफर पेज पर लिखा है, ''विजेताओं को ईनाम में वो प्रोडक्ट दिए जाएंगे जो अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किए गए।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
  2. Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट
  3. iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  4. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  5. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  6. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  7. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  9. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  10. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »