शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी अपने रेडमी नोट 2 प्राइम स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर इस हैंडसेट का लॉन्च टीजर जारी किया गया है। इस हैंडसेट को चीन में अगस्त महीने में इस साल ही लॉन्च किया गया था। हालांकि, कानूनी कारणों से इसे भारत में लॉन्च नहीं किया जा सका।

अब शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम का लॉन्च टीज़र क्वालकॉम और शाओमी के उस समझौते के बाद आया है जिसमें दोनों कंपनियों के बीच 3जी और 4जी को लेकर चीन पेटेंट लाइसेंस का करार हुआ है। इस समझौते के तहत शाओमी मीडियाटेक चिपसेट इस्तेमाल करके बनाए गए हैंडसेट को भारत में बेच सकेगी।

पिछले साल दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पास किया, जिसमें कहा गया था कि शाओमी भारत में उन हैंडसेट को नहीं बेच सकती जो एरिक्सन के पेटेंट का उल्लंघन करते हैं। चीन की इस कंपनी की क्वालकॉम के समझौते के बाद से भारत में हैंडसेट बेचे जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दरअसल, अंतरिम आदेश में कोर्ट ने कंपनी पर मीडियाटेक प्रोसेसर पर बेस्ड हैंडसेट बेचने पर रोक लगाई थी।

शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम को चीन में रेडमी नोट 2 के साथ लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 2 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हेलियो एक्स10 चिपसेट और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट के अन्य फ़ीचर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 3060 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एमआईयूआई 7 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इस हैंडसेट को चीन में  999 चीनी युआन (करीब 10,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

इस वक्त हैंडसेट के लॉन्च की तारीख में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया का कहना है कि वह जल्द ही और जानकारियां देगा। वहीं, शाओमी के फेसबुक पेज पर भी हैंडसेट को भारत में जल्द ही पेश किए जाने की जानकारी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »