शाओमी के दो फोन हो सकते हैं 25 अगस्त को लॉन्च, नया टीज़र जारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 अगस्त 2016 10:57 IST
उम्मीद की जा रही है कि शाओमी इस हफ्ते दो नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। शाओमी ने अब चाइना मोबाइल के साथ मिलकर एक टीज़र जारी किया गया है। इस टीज़र से कंपनी द्वारा 25 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने का खुलासा होता है।

पिछले कई दिनों से खबर है कि 25 अगस्त को शाओमी लॉन्च इवेंट में रेडमी 4 व रेडमी नोट 4  स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में भी 25 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने की पुष्टि की गई है। माना जा रहा है कि शाओमी इस इवेंट में आधिकारिक तौर पर रेडमी 4 और रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन पेश करेगी।

इससे पहले रेडमी 4 स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की एक नई तस्वीर लीक हुई थी। तस्वीर से स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आई है। एक लीक टीज़र के मुताबिक, रेडमी 4 स्मार्टफोन गुरुवार को रिलीज़ होगा। इस फोन के फुल मेटल बॉडी के साथ आने की उम्मीद है।

चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग के अनुसार, शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। रैम और स्टोरेज के आधार पर इसके दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी उपलब्ध है।
Advertisement
 

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है और सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है और यह एक फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर के साथ आएगा। लिस्टिंग में हैंडसेट का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर बताया गया है और वज़न 160 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 और 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। उम्मीद के मुताबिक, यह गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

इसके अलावा शाओमी द्वारा 2 सितंबर को मी नोट 2 भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में लॉन्च होने की खबरें हैं। इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा, डुअल एज़ डिस्प्ले, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.