Xiaomi यूज़र्स को मिलेगी दो महीने की एक्स्ट्रा वॉरंटी, जानें क्यों?

ट्वीट के अनुसार, शाओमी की वे डिवाइस जो मई या जून में अपनी वॉरंटी पीरियड से बाहर जा रही हैं उनको दो महीने की बढ़ी हुई वॉरंटी दी गई है। इससे कस्टमर्स अगस्त महीने तक अपनी डिवाइस की सर्विस करवा सकेंगे।

Xiaomi यूज़र्स को मिलेगी दो महीने की एक्स्ट्रा वॉरंटी, जानें क्यों?

इसके पहले पोको और वीवो ने भी बढ़ाई थी अपनी डिवाइसेज की वॉरंटी

ख़ास बातें
  • वॉरंटी की सीमाओं और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
  • वीवो ने 30 दिन के लिए बढाई थी अपनी डिवाइसेज पर वॉरंटी
  • शाओमी कस्टमर्स अब अगस्त 2021 तक करवा सकेंगे डिवाइस की सर्विस व रिपेयरिंग
विज्ञापन
Xiaomi ने अपनी डिवाइसेज की वॉरंटी दो महीने बढ़ाने का फैसला किया है। जिन डिवाइसेज की वॉरंटी मई और जून महीने में खत्म हो रही है उन्हें दो महीने की बढ़ी हुई वॉरंटी दी गई है। कंपनी ने एक ट्विट के द्वारा इसकी जानकारी दी। यह कदम कंपनी ने कोविड-19 के चलते लोगों की परेशानी को कम करने के लिए उठाया है। ऐसे हालात में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। डिवाइसेज पर वॉरंटी बढाने वाली शाओमी सबसे लेटेस्ट कंपनी है। इससे पहले पोको और वीवो ने अपनी डिवाइसेज पर वॉरंटी बढाई थी। कंपनी ने कहा है कि कस्टमर वेबसाइट के द्वारा आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए अप्वॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं।

ट्वीट के अनुसार, शाओमी की वे डिवाइस जो मई या जून में अपनी वॉरंटी पीरियड से बाहर जा रही हैं उनको दो महीने की बढ़ी हुई वॉरंटी दी गई है। इससे कस्टमर्स अगस्त महीने तक अपनी डिवाइस की सर्विस करवा सकेंगे। ट्वीट में सिर्फ स्मार्टफोन के लिए ऐसा कुछ नहीं कहा गया है बल्कि सभी शाओमी डिवाइस के लिए ऐसा कहा गया है। इसमें कंपनी के इयरफोन, स्पीकर, एक्सेसरी और अन्य भी कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने इस कथन की अपनी ओर कोई पुष्टि नहीं की है।

पिछले सप्ताह पोको और वीवो दोनों ने ही अपने डिवाइसेज के लिए वॉरंटी बढ़ाने का ऐलान किया था। अपनी पेरेंट कंपनी शाओमी की तरह पोको ने भी स्मार्टफोन पर दो महीने की बढ़ी हुई वॉरंटी दी थी जिनकी वॉरंटी मई और जून महीने में समाप्त होने वाली थी। वहीं वीवो ने इसे मात्र 30 दिन के लिए बढाया था। यह ऑफर केवल उन कस्टमर्स के लिए था जो लॉकडाउन क्षेत्र में रह रहे थे और अपने घरों से बाहर नहीं आ सकते थे। साथ ही वीवो ने यह भी घोषणा की थी कि राज्य के मौजूदा हालातों के मद्देनजर कंपनी कस्टमर के घर से ही फोन को पिक और ड्रॉप की भी निशुल्क सुविधा देगी।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने कस्टमर्स को लॉकडाउन के इस दौर में मदद कर रही हैं ताकि उनको घर बैठे ही सुविधा मिल सके और फोन या अपनी अन्य डिवाइस की सर्विस या रिपेयरिंग करवाने हेतु उन्हें घरों से बाहर न आना पड़े। यहां पर ध्यान देने योग्य बात है कि वॉरंटी की सीमाओं और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Extended warranty
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »