अब शाओमी के स्मार्टफोन और ज्यादा दुकानों में उपलब्ध होंगे

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 13:32 IST
शाओमी इंडिया ने अपने प्रोडक्ट की ऑफलाइन बिक्री नेटवर्क के विस्तार के मकसद से जस्ट बाय लाइव और इनोकॉम के साथ साझेदारी की है। नई पार्टनरशिप के बाद शाओमी के प्रोडक्ट संगीता, बिग सी, एलओटी मोबाइल्स, पूर्विका सहित कई अन्य बड़े रिटेल स्टोर में भी मिलेंगे।

चीन की इस कंपनी ने बताया कि साझेदारी के बाद उसके प्रोडक्ट अब 5000 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होंगे। जस्ट बाय लाइव एक ई-डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है जहां से रिटेलर, दुकानदार और बड़े कॉरपोरेट घराने सीधे प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। शाओमी का कहना है कि ई-डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल के जरिए जस्ट बाय लाइव कई बिचौलिये को हटाने में कामयाब होता है। इनोकॉम, फॉक्सकॉन की सहायक वितरक कंपनी है जो रिटेलर के डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल पर कराम करती है।
Advertisement

शाओमी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी नोट प्राइम, रेडमी नोट 3 और मी 5 अब देशभर सभी बड़े टियर 2 शहरों में उपलब्ध हैं। बताया गया है कि शाओमी मी मैक्स बुधवार से स्टोर में उपलब्ध होगा। सभी रेडमी और मी प्रोडक्ट की ऑफलाइन मार्केट में कीमत ऑनलाइन वाली ही होगी।
 
शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने कहा, "हम मुख्य तौर पर एक ई-कॉमर्स कंपनी हैं। हमने ऑनलाइन मॉडल से जो कुछ सीखा, उसे ऑफलाइन मॉडल में लागू करने की कोशिश की है। हमने जस्ट बाय लाइव और इनोकॉम के साथ समझौता किया है क्योंकि वे सीधे रिटेलरों को डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े हैं। इस पार्टनरशिप के जरिए मी इंडिया भारत के ज्यादातर शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहेगी।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mobiles, Mobiles, Just Buy Live, Innocomm
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.