Xiaomi के दो नए स्मार्टफोन के बारे में मिली जानकारी

नई गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो शाओमी दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एक स्मार्टफोन Xiaomi Strakz कोडनाम के साथ देखा गया है...

Xiaomi के दो नए स्मार्टफोन के बारे में मिली जानकारी

Xiaomi

ख़ास बातें
  • शाओमी दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है
  • एक स्मार्टफोन Xiaomi Strakz कोडनाम के साथ देखा गया
  • दूसरा Xiaomi E6 नाम से लिस्ट देखा गया है
विज्ञापन
नई गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो शाओमी दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एक स्मार्टफोन Xiaomi Strakz कोडनाम के साथ देखा गया है। वहीं दूसरा Xiaomi E6 नाम से लिस्ट देखा गया है। दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम व 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट देखे गए हैं। Xiaomi E6 से शुरू करते हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में दावा किया गया है कि इसमें 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

इसमें एंड्रॉयड 8.1 ओरियो प्री-इंस्टाल्ड होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ होगी। Xiaomi नई ई सीरीज़ प्लान कर रही है। यह स्मार्टफोन रेडमी का नया फोन हो सकता है या फिर यह रेडमी एस2 का इंटरनेशनल वेरिएंट भी हो सकता है। Xiaomi Strakz स्मार्टफोन भी यहां लिस्ट हुआ है, जिसके स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस होकर आने की चर्चा है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम हो सकते हैं। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो प्री-इंस्टाल्ड है।

दोनों स्मार्टफोन अपने-अपने स्पेसिफिकेशन के हिसाब से बजट-फ्रेंडली हैं। इन्हें रेडमी के नए फोन के तौर पर उतारा जा सकता है। हालांकि, यह स्पेसिफिकेशन लीक के आधार पर है। शाओमी की ओर से आधिकारिक तौर पर इनके लॉन्च आदि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना ज़रूर है कि कंपनी वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी में जुटी है, जो चीन में आयोजित होना है।

साल 2018 के पहले क्वार्टर में शाओमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के करीब 30.3 फीसदी हिस्से पर कब्ज़ा जमाया है। सैमसंग इस सूची में दूसरे स्थान पर रही है। बता दें कि देशभर में साल 2018 की पहली तिमाही में 3 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे गए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi E6, Xiaomi Strakz, Geekbench
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »