12GB रैम, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Xiaomi Civi फोन लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Civi की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,100 रुपये) है।

12GB रैम, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Xiaomi Civi फोन लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • शाओमी सीवी की सेल 30 सितंबर से शुरू होगी
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Xiaomi Civi स्मार्टफोन को आज सोमवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन 6.55 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। शाओमी सीवी फोन में स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। नया Xiaomi फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है इसके साथ Artificial intelligence (AI) क्षमता मौजूद है। शाओमी सीवी के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है, जो कि स्टीरियो स्पीकर से लैस है।
 

Xiaomi Civi price, availability

Xiaomi Civi की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,100 रुपये) है। वहीं, फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,500 रुपये) है। नए शाओमी स्मार्टफोन की सेल 30 सितंबर से शुरू होगी और यह ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Xiaomi Civi specifications

डुअल सिम (नैनो) शाओमी सीवी फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55-इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 3D कर्व्ड ग्लास, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस, 240HZ टच सैम्पलिंग रेट, 402 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 10 बिट कलर मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। शाओमी ने फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसको लेकर कहा गया है कि यह फोन को 36 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। साथ ही फोन का डायमेंशन 71.5mm x6.98mm और भार 166 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »