• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम वाले Xiaomi CIVI फोन की बंपर बिक्री, 5 मिनट में हुई 230 करोड़ से ज्यादा की सेल

12GB रैम वाले Xiaomi CIVI फोन की बंपर बिक्री, 5 मिनट में हुई 230 करोड़ से ज्यादा की सेल

Xiaomi Civi की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,100 रुपये) है।

12GB रैम वाले Xiaomi CIVI फोन की बंपर बिक्री, 5 मिनट में हुई 230 करोड़ से ज्यादा की सेल

फोन में ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi की पहली सेल चीन में 30 सितंबर को आयोजित हुई थी
  • शाओमी सीवी में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Xiaomi CIVI स्मार्टफोन की पहली सेल चीन में 30 सितंबर यानी कल आयोजित की गई थी। सेल लाइव होने के महज़ 5 मिनट के अंदर-अंदर कंपनी ने लगभग 230 करोड़ रूपये की कमाई कर ली। बता दें, फिलहाल यह फोन केवल चीन में लॉन्च किया गया है। हाल ही में खबर आई थी कि यह फोन केवल चीन तक ही सीमित रहने वाला है, इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो शाओमी सीवी फोन में स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। नया Xiaomi फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है इसके साथ Artificial intelligence (AI) क्षमता मौजूद है। फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।

कंपनी के Product Manager (@Cici_老魏) ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए खुलासा किया कि 30 सितंबर 2021 को आयोजित की गई Xiaomi CIVI की पहली सेल के तहत फोन की बंपर बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म के माध्यम से शाओमी सीवी फोन की सेल 5 मिनट के अंदर 200 million Yuan (लगभग 230 करोड़ रुपये) के पार हो गई। दूसरे शब्दो में कहें, तो फोन भले ही ग्लोबली लॉन्च हो या न हो... लेकिन इसने अपनी घरेलु मार्केट में अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर की है।

कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन युवाओं व खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
 

Xiaomi Civi price

Xiaomi Civi की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,100 रुपये) है। वहीं, फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,500 रुपये) है। फोन में ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Xiaomi Civi specifications

डुअल सिम (नैनो) शाओमी सीवी फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55-इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 3D कर्व्ड ग्लास, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस, 240HZ टच सैम्पलिंग रेट, 402 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 10 बिट कलर मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। शाओमी ने फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसको लेकर कहा गया है कि यह फोन को 36 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। साथ ही फोन का डायमेंशन 71.5mm x6.98mm और भार 166 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  2. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  3. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  4. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  5. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  6. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  7. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  8. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  9. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »