• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ला रही तगड़ा सेल्फी कैमरा फोन, 1TB की स्टोरेज, 32MP के 2 फ्रंट कैमरे के साथ इन फीचर्स से होगा लैस

Xiaomi ला रही तगड़ा सेल्फी कैमरा फोन, 1TB की स्टोरेज, 32MP के 2 फ्रंट कैमरे के साथ इन फीचर्स से होगा लैस

Xiaomi Civi 3 में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है।

Xiaomi ला रही तगड़ा सेल्फी कैमरा फोन, 1TB की स्टोरेज, 32MP के 2 फ्रंट कैमरे के साथ इन फीचर्स से होगा लैस

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi Civi 3 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi 3 जल्द ही चीन में दस्तक देगा, जिससे स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं
  • Xiaomi Civi 3 में 6.55 इंच की OLED Full HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Xiaomi Civi 3 में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi Civi 3 को चीनी बाजार में 25 मई को लेकर लाने वाली है। शाओमी का आगामी फोन सेल्फी फोकस्ड होने वाला है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, शाओमी धीरे-धीरे सिवी 3 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रही है। अब, कंपनी ने फोन के हाई कॉन्फिगरेशन का खुलासा किया है, जिसमें दमदार स्पेसिफिकेशंसश शामिल हैं। यहां हम आपको Xiaomi Civi 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Civi 3 में क्या होगा खास


Xiaomi Civi 3 को हाल ही में MIIT सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर देखा गया था, जहां पता चला है कि इस फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा Xiaomi और भी ज्यादा दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ एक वेरिएंट पेश करेगा, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज होगी। ब्रांड के लेटेस्ट पोस्टर में इसका खुलासा हुआ है। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन में 4500mAh की बैटरी होगी। स्टोरेज की बात करें तो Civi 3 में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 8GB RAM के साथ 256GB और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज भी दी जा सकती है।


Xiaomi Civi 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Civi 3 में Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX800 कैमरा मिल सकता है।

Xiaomi Civi 3 में ऑक्टा कोर Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर मिल सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दमदार बैटरी मिल सकती है। शाओमी सिवी 3 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। Civi 3 में 4,000mm2 वेपर चेंबर कूलिंग यूनिट होगी, जो ज्यादा इस्तेमाल के दौरान एफिशिएंट हीट डिसिपेशन प्रदान करेगी।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »