• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन है गेमिंग के दीवानों के लिए, 13 अप्रैल को होगा लॉन्च

Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन है गेमिंग के दीवानों के लिए, 13 अप्रैल को होगा लॉन्च

Xiaomi का ब्लैक शार्क स्मार्टफोन कंपनी का महंगा गेमिंग फोन होगा। 13 अप्रैल को Xiaomi इस गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है।

Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन है गेमिंग के दीवानों के लिए, 13 अप्रैल को होगा लॉन्च

शाओमी ब्लैक शार्क

ख़ास बातें
  • Xiaomi का ब्लैक शार्क स्मार्टफोन 13 अप्रैल को होने जा रहा है लॉन्च
  • हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 पर चलेगा
  • अब नए टीज़र में उठा फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर से पर्दा
विज्ञापन
Xiaomi का ब्लैक शार्क स्मार्टफोन कंपनी का महंगा गेमिंग फोन होगा। 13 अप्रैल को Xiaomi इस गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि कंपनी इसके बारे में पहले ही खुलासा कर चुकी है कि हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 पर काम करेगा। अब इसका नया टीज़र जारी हुआ है, जिसमें कंपनी ने इसकी डिज़ाइन से आंशिक तौर पर पर्दा उठाया है। एक अन्य लीक में कहा गया है कि फोन एक्स एंटीना तकनीक से लैस होगा। स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर भी पहले देखा जा चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी।

चीनी सोशल साइट वीबो पर शाओमी के ब्लैक शार्क का टीज़र इसकी गेमिंग क्षमताओं की तरफ इशारा कर रहा है। साथ ही कुछ हद तक इसका डिज़ाइन भी दिख रहा है। स्मार्टफोन का दाहिना हिस्सा साफ दिख रहा है। इसमें घुमावदार किनारे हैं। पावर बटन भी किनारे ही देखे गए हैं।
 
xiaomi

एक अलग पोस्ट में टिप्सटर ने दावा किया है कि Xiaomi का नया स्मार्टफोन एक्स एंटीना तकनीक का इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने 1 अप्रैल को इसके बारे में टीज़र के ज़रिए बताया था। ऑफिशियल टीज़र के हिसाब से फोन में जीपीएस, वाई-फाई, एलटीई और मीमो नेटवर्क सपोर्ट होगा।

इससे पहले एन टूटू लिस्टिंग में भी Xiaomi के इस हैंडसेट में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखा गया था। साथ ही इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी की हो सकती है। इसी तरह गीकबेंच के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 8 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। बता दें कि हाल में कोई गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है। Xiaomi का यह हैंडसेट रेज़र फोन से मुकाबला करेगा। हमें उम्मीद है कि शाओमी के अब तक के अनुभव के आधार पर सस्ता ही हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »