Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Redmi 8 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतज़ार

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro ओपन सेल में अमेज़न इंडिया व मीडिया कॉम पर बिंकेंगे। Redmi 8 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम बेचा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है
  • Redmi 8 का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है
  • Redmi Note 8 Pro की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

Redmi Note 8 Pro में हैं 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro और Redmi 8 फोन की ओपन सेल भारत में शुरू हो गई है। रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो अब हफ्ते के हर दिन और 24 घंटे अमेज़न इंडिया व मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे। वहीं, रेडमी 8 को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। Xiaomi के इन तीनों ही स्मार्टफोन की फ्लैश सेल अब नहीं होगी। अब ये ओपन सेल में मिलेंगे। यानी ग्राहक कभी भी इन फोन को खरीद पाएंगे।

Xiaomi ने ट्विटर पर ऐलान किया कि Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro ओपन सेल में अमेज़न इंडिया व मीडिया कॉम पर बिंकेंगे। Redmi 8 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम बेचा जाएगा। ट्वीट में इन फोन को रिटेल आउटलेट में भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।
Advertisement
 

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi 8 price in India

Xiaomi रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। शाओमी के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक।

शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। शाओमी ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में मिलता है।
Advertisement

रेडमी 8 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलता है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 
रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।
Advertisement

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
 

Redmi 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है। Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.