Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी

भारत में शाओमी की यूनिट ने हाल ही में एक स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। यह Xiaomi 18 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • हाल ही में Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max को चीन में पेश किया था

हाल ही में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max को चीन में पेश किया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Xiaomi 18 में 6.4 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में शाओमी का M11 पैनल इस्तेमाल किया जा सकता है। Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max में समान पैनल दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। 

Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x जूम के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 मिल सकता है। Xiaomi 18 में 7,200 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में शाओमी की यूनिट ने हाल ही में एक स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। यह Xiaomi 18 Pro हो सकता है। पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया था। भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया गया था। शाओमी ने भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में  सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.