Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी

हाल ही में शाओमी ने दावा किया था भारत के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान उसकी बिक्री में लगभग 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2026 15:49 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट हो सकता है
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। देश में इसके साथ ही शाओमी की T सीरीज की वापसी होगी। Xiaomi 17T सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। 

Xiaomi ने बताया है कि भारत में Xiaomi 17T को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने देश में T सीरीज के नए डिवाइस का टीजर दिया था। इस सीरीज में दो मॉडल Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल हो सकते हैं। हालांकि,  Xiaomi 17T Pro के देश में लॉन्च की कम संभावना है। Xiaomi 17T में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच 1.5K AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले 1,280 x 2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 447 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ दिया जा सकता है। 

Advertisement

Xiaomi 17T में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। भारत में Xiaomi 17T का प्राइस 69,000 रुपये से 72,000 रुपये के बीच हो सकता है। 

हाल ही में शाओमी ने दावा किया था भारत के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान उसकी बिक्री में लगभग 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शाओमी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के सेगमेंट को मिड-प्रीमियम बताया है। कंपनी ने कहा था कि वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की उसकी स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है। पिछले वर्ष शाओमी ने मार्केट में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन के लॉन्च की तुलना में वैल्यू को प्रायरिटी देने का फैसला किया था। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में शाओमी ने स्मार्टफोन्स के 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के सेगमेंट में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी का 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान रहा है। इस आंकड़े में कंपनी के सब-ब्रांड Poco की बिक्री भी शामिल है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.