Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, जल्द लॉन्च की तैयारी

भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में Xiaomi 17 और इस सीरीज के Pro मॉडल्स को चीन में पेश किया गया था

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, जल्द लॉन्च की तैयारी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग की जा रही है
  • चीन में इस सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को शामिल नहीं किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के दो ने स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में Xiaomi 17 और इस सीरीज के Pro मॉडल्स को चीन में पेश किया गया था। भारत में भी Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को लॉन्च किया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने दावा किया है कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग की जा रही है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को शामिल नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के साथ चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 

चीन में पेश की गई Xiaomi 17 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के Pro मॉडल्स में अनूठा डुअल डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हाल ही में Xiaomi 17 Ultra की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को दो  वर्जन में लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का स्टैंडर्ड वेरिएंट मॉडल नंबर - 2512BPNDAC के साथ लिस्ट हुआ है, जबकि डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर - 25128PNA1C है। 

Xiaomi 17 Ultra के सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वर्जन में बिना मोबाइल कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। इसके लिए चीन की Tiantong और Beidou की सर्विस का इस्तेमाल किया जाएगा। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को इस फीचर के बिना लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जा सकते हैं। Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »