Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max होंगे इस साल सितंबर में लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में इस सितंबर के आखिर में Xiaomi 17 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2025 12:05 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Xiaomi 17 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Xiaomi 17 सीरीज एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 काम करेगी।

Xiaomi 15 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में इस सितंबर के आखिर में Xiaomi 17 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। शाओमी ने Xiaomi 16 के नाम को स्किप कर दिया है। कंपनी ने बीते साल Xiaomi 15 सीरीज को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप 8 एलीट चिपसेट के पेश होने के बाद लॉन्च किया था। आइए Xiaomi 17 सीरीज स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max लॉन्च करेगी, जिनमें सभी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस होंगे। अफवाहों में पता चला है कि Xiaomi 17 सीरीज में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो ओमनीविजन सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, सैमसंग ISOCELL JN5 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। ये एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 काम करेंगे। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। इनमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी का खुलासा हुआ है।

Xiaomi स्मार्टफोन हेड लू वेइबिंग ने नए लाइनअप के बारे में कहा कि Xiaomi की 5 साल की प्रीमियम स्ट्रेटजी और पूरे लाइनअप में जनरेशनल अपग्रेड के साथ इसके डिजिटल लाइनअप में एक बड़ा बदलाव है। Xiaomi 17 अब तक का सबसे पावरफुल स्टैंडर्ड फ्लैगशिप होगा, जिसमें कीमत बढ़ाए बिना बड़े अपग्रेड शामिल होंगे। दोनों Xiaomi 17 Pro मॉडल कोर टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड प्रदान करेंगे, जो अल्ट्रा-हाई-एंड की लिमिट को बेहतर करेंगे। Xiaomi 17 Pro, Xiaomi का सबसे कॉम्पैक्ट इमेजिंग फ्लैगशिप होगा, Xiaomi 17 Pro Max, इंडस्ट्री में Xiaomi का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.