Xiaomi 15S Pro लॉन्च से पहले यहां आया नजर, जानें क्या कुछ है खास

Xiaomi ने बीते साल अक्टूबर में चीनी बाजार में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्मार्टफोन पेश किए थे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15S Pro पर काम चल रहा है।
  • Xiaomi स्मार्टफोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है।
  • Xiaomi फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने का खुलासा हुआ है।

Xiaomi 15 Pro में 6.73 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बीते साल अक्टूबर में चीनी बाजार में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्मार्टफोन पेश किए थे। अब कथित तौर पर Xiaomi 15S Pro पर काम चल रहा है। अब मॉडल नंबर 25042PN24C के साथ एक नया Xiaomi स्मार्टफोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है, जिसमें फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने का खुलासा हुआ है। आइए Xiaomi 15S Pro पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह फीचर Xiaomi 15 Pro के समान है और हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। Xiaomi 15S Pro समान मॉडल नंबर 25042PN24C और कोडनेम dijun के साथ GSMA डेटाबेस में नजर आया है।
Advertisement

कुछ अफवाहों के अनुसार, यह Xiaomi के अपने SoC XRING का उपयोग करने वाला पहला फोन है। हालांकि, अन्य अफवाहों से सुझाव मिला है कि यह एक ओवरक्लॉक्ड स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर उपयोग कर सकता है। हालांकि, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का अभी भी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पहले के ट्रेंड को देखते हुए प्रोसेसर 15S Pro में एकमात्र बदलाव हो सकता है।

Xiaomi 15S Pro इस साल के आखिर में आने वाले Xiaomi 16 Pro से पहले यूजर्स के लिए नए स्मार्टफोन की कमी को पूरा करेगा। Xiaomi 15 Ultra पर भी काम चल रहा है जिसके फरवरी में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन को भी मार्च की शुरुआत में MWC 2025 में ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद है।


Advertisement
Xiaomi 15 Pro Specifications


Xiaomi 15 Pro में 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल लाइट हंटर 900 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। 15 Pro के रियर में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 75.3 मिमी, मोटाई 8.35 मिमी और वजन लगभग 213 ग्राम है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 इंटरफेस पर काम करता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  2. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  3. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  4. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  5. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  6. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  7. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  8. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  10. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.