Xiaomi 15 Ultra फोन में होंगे 200MP कैमरा, 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स! लीक में खुलासा

फोन में 200MP का 100mm पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 15 Ultra फोन में होंगे 200MP कैमरा, 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स! लीक में खुलासा

अपकमिंग फोन Xiaomi 14 Ultra (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.73 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा।
  • फोन में रियर में 1 इंच सेंसर वाला मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • फोन 5500 से 5800mAh तक बैटरी कैपिसिटी के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 में एक और फ्लैगशिप फोन पेश करने जा रही है। कंपनी Xiaomi 15 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन के जनवरी में लॉन्च होने के आसार हैं। यह फोन लॉन्च से पहले अफवाहों के चलते लगातार सुर्खियों में है। अब एक और जाने-माने टिप्स्टर के माध्यम से फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन Xiaomi 14 Ultra का सक्सेसर होगा और माना जा रहा है कि इसी के स्पेसिफिकेशंस को यह अपग्रेडेड वर्जन में लेकर आएगा। 

Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर से लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसका खुलासा किया है। फोन में 6.73 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा। यह 1440 x 3200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा जैसा कि पुराने मॉडल में भी दिया गया था। टिप्स्टर के अनुसार, कैमरा में कंपनी काफी अपग्रेड कर सकती है। 

Xiaomi 15 Ultra में रियर में 1 इंच सेंसर वाला मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें f/1.63 अपर्चर होगा। मेन सेंसर के माध्यम से फोन लो-लाइट में डिटेल्ड शॉट्स ले सकेगा। फोन में दूसरा कैमरा 50MP का टेलीफोटो जूम लेंस होगा। तीसरा सेंसर 200MP का 100mm पेरिस्कोप लेंस हो सकता है। यह 4.3x जूम के साथ आ सकता है। 

बैटरी की बात करें तो टिप्स्टर के मुताबिक फोन 5500 से 5800mAh तक बैटरी कैपिसिटी के साथ आ सकता है। हालांकि कई कंपनियां अब लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में 6000mAh या उससे ज्यादा बड़ी बैटरी भी देने लगी हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। Xiaomi 14 Ultra की मोटाई 9.2mm है और वजन 220 ग्राम है। अपकमिंग सक्सेसर भी लगभग इन्हीं डाइमेंशंस के साथ बताया गया है। हालांकि यह सिर्फ टिप्स्टर का एक अनुमान है, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन जिस तरह से इसे लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं फोन अब जल्द ही टीज भी किया जा सकता है।  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »