Xiaomi 15, 15 Pro के स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा, 3 मिलेंगे 50MP कैमरे

Xiaomi कथित तौर पर अपने अगली फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 15 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च करने वाला है।

Xiaomi 15, 15 Pro के स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा, 3 मिलेंगे 50MP कैमरे

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Pro में 6.73 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 फ्लैगशिप सीरीज अक्टूबर 2024 में लॉन्च होने वाली है।
  • Xiaomi 15 और 15 Pro कैमरा सिस्टम के बारे में कुछ जानकारी मिली है।
  • Xiaomi 15 और 15 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर अपने अगली फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 15 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च करने वाला है, जिसमें Xiaomi 15 और 15 Pro शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हाल ही में इन स्मार्टफोन के बारे में कई लीक और अफवाहों से पता चला है। यहां हम आपको Xiaomi 15 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हाल ही में टिप्सटर डिजिट चैट स्टेशन ने Xiaomi 15 और 15 Pro कैमरा सिस्टम के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। टिपस्टर के अनुसार, इन दोनों में एक कस्टमाइज ओमनीविजन प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पूरी सीरीज में वाइड अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका मतलब है कि फोन के सभी तीन लेंस 50 मेगापिक्सल सेंसर का इस्तेमाल करेंगे, जो पिछली लीक से पता चल चुका है।

इसके अलावा ग्लेयर और परछाई को कम करते हुए लाइट ट्रांसमिशन, पिक्चर क्वालिटी और टेक्स्चर में सुधार करने के लिए एक नई मल्टी-लेयर नैनो एएलडी अल्ट्रा-लो-रिफ्लेक्शन कोटिंग होगी। Xiaomi 15 और 15 Pro में Qualcomm का नेक्स्ट फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 4 मिलने की उम्मीद है। Xiaomi 15 में छोटी, फ्लैट डिस्प्ले होगा। वहीं 15 Pro में समान बेजेल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है।

Xiaomi 15 हाल ही में मॉडल नंबर 24129PN74G के साथ यूरोप के EEC सर्टिफिकेशन में नजर आया है। इससे सुझाव मिलता है कि कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर भी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए सर्टिफिकेशन लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा एक पिछली रिपोर्ट से पता चला था कि Xiaomi 15 सीरीज अपने पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ी महंगी होगी। यह कीमत में बढ़ोतरी चिप, मेमोरी और अन्य मैटेरियल की बढ़ती लागत के चलते होने की संभावना है। डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन, बैटरी कैपेसिटी और कीमत समेत Xiaomi 15 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, इस लीक से यह पता चलता है कि Xiaomi के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्या मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »