• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14T सीरीज की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म! 26 सितंबर को इन फीचर्स के साथ देगी दस्‍तक

Xiaomi 14T सीरीज की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म! 26 सितंबर को इन फीचर्स के साथ देगी दस्‍तक

शाओमी ने Xiaomi 14T सीरीज की ग्‍लोबल लॉन्‍च डेट का ऐलान कर दिया है। Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को 26 सितंबर को अनवील किया जाएगा।

Xiaomi 14T सीरीज की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म! 26 सितंबर को इन फीचर्स के साथ देगी दस्‍तक

Photo Credit: @MysteryLupin

इससे पहले Xiaomi 14T Pro को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया था।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14T सीरीज की लॉन्‍च डेट का ऐलान
  • 26 सितंबर को किया जाएगा ग्‍लोबल लॉन्‍च
  • Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro का लॉन्‍च
विज्ञापन
Xiaomi 14T Series Launch date : चीनी कंपनी शाओमी ने Xiaomi 14T सीरीज की ग्‍लोबल लॉन्‍च डेट का ऐलान कर दिया है। शाओमी का कहना है कि Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को 26 सितंबर को अनवील किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज का फोकस यूजर्स को प्रीमियम कैमरा फीचर्स देने पर होगा। कंपनी, मिड प्रीमियम रेंज में Xiaomi 14T स्‍मार्टफोन्‍स को ला सकती है। यह भी कन्‍फर्म हुआ है कि Xiaomi 14T सीरीज में लाइका (Leica) की ब्रैंडिंग वाले कैमरा होंगे। शाओमी ने बताना चाहा है कि उसके नए स्‍मार्टफोन्‍स में कैमरे का रोल अहम होगा। 

दिलचस्‍प यह भी है कि Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro स्‍मार्टफोन्‍स के सभी रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कुछ इमेजेस सामने आई हैं, जिनमें नए शाओमी फोन्‍स को अलग-अलग कलर्स में दिखाया गया है। 

माना जा रहा है कि Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। उसमें Leica ब्रैंडिंग होगी। दोनों फोन्‍स में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कहा जा रहा है कि पेरिस्‍कोप कैमरा की मौजूदगी इन फोन्‍स में नहीं होगी। कहा जाता है कि दोनों फोन्‍स में फ्लैट-ऐज वाला डिजाइन दिया जाएगा।  

इससे पहले Xiaomi 14T Pro को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया था। माना जा रहा है कि Xiaomi इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगा। कहा जाता है कि Xiaomi 14T Pro में Redmi K70 Ultra के जैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं, जिसके अगले महीने चीन में लॉन्च होने की भी संभावना है।

एक Xiaomi फोन को मॉडल नंबर 2407FPN8EG के साथ Geekbench 4.0 पर लिस्टेड देखा गया था। इसे गीकबेंच पर 12GB रैम और Android 14 के साथ टेस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि डिवाइस में कोडनेम 'rothko' वाला मदरबोर्ड बताया गया है, जिसमें 3.47GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ आठ कोर शामिल हैं। बोर्ड पर Mali-G720 GPU है। इससे पता चलता है कि डिवाइस MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर से लैस हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »