• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14 Ultra में 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा! फोटो लीक!

Xiaomi 14 Ultra में 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा! फोटो लीक!

Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जिसमें Sony LYT 900 लेंस देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 14 Ultra में 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा! फोटो लीक!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Ultra को शाओमी अपने लेटेस्ट Xiaomi 14 सीरीज में जल्द जोड़ सकती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी बताया गया है
  • इसका प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 बताया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi 14 सीरीज में कंपनी एक और स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक शाओमी ने सीरीज को ग्लोबल मार्केट में नहीं उतारा है। हो सकता है कि कंपनी इस नए एडिशन को भी ग्लोबल लॉन्च में शामिल कर सकती है। सीरीज में Xiaomi 14 Ultra के आने की बातें सामने आ रही हैं। यहां तक कि इसकी इमेज भी ऑनलाइन लीक हो गई हैं जिनमें फोन का डिजाइन नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो जानकारी के आधार पर कहा गया है कि फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi 14 Ultra को शाओमी अपने लेटेस्ट Xiaomi 14 सीरीज में जल्द जोड़ सकती है। इस फोन में एक खास बात ये कही जा रही है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा होगा। वहीं, एक वेरिएंट स्टैंडर्ड सेल्फी कैमरा के साथ भी आएगा। स्टैंडर्ड कैमरा के लिए कोडनेम aurora और aurorapro बताए गए हैं। जबकि अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के लिए Xiaomi Suiren कोडनेम बताया गया है। टेक सायरन ने फोन के हैंड्स ऑन इमेज शेयर किए हैं। फोन को इसी कोडनेम के साथ हाल ही में Geekbench पर भी स्पॉट किया गया था। जिसमें इसका प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 बताया गया था। 

Digital Chat Station नामक टिप्स्टर ने फोन के बारे में कई अहम बातें लीक की हैं। जिसके मुताबिक, Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जिसमें Sony LYT 900 लेंस देखने को मिल सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस भी होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी बताया गया है। 

कंपनी इसे टाइटेनियम बिल्ड के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा फोन में टू वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी देखने को मिल सकती है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 5180mAh की होगी जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। वायरलेस चार्जिंग के लिए यह 50W चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »