Xiaomi 14 Ultra पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, जानें कितनी होगी कीमत

Xiaomi 14 Ultra अब तक का सबसे वाइड एपर्चर प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरा वाला स्मार्टफोन बन जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra के सभी कैमरों में Xiaomi एक वाइड एपर्चर की पेशकश करेगा।
  • Xiaomi 14 Ultra में सैटेलाइट कनेक्शन मिलने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 14 Ultra में एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 13 Ultra में 6.70 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही Xiaomi 14 Ultra को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने के लिए तैयार है। Xiaomi पहले ही बता चुका है कि फोन को 25 फरवरी को बार्सिलोना में होने वाले MWC इवेंट में पेश किया जाएगा। अब Xiaomi नीदरलैंड्स द्वारा Xiaomi 14 Ultra के डिस्काउंट कूपन का खुलासा हुआ है, जिससे कंपनी के आगामी फ्लैगशिप फोन और​​ यूरोप में अनुमानित Xiaomi 14 Ultra की लॉन्च तारीख का पता चला है। यहां हम आपको Xiaomi 14 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 14 Ultra की कीमत


Xiaomi 13 Ultra बीते साल यूरोप में €1499 (लगभग 1,33,925 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। अफवाहों से पता चला है कि Xiaomi 14 Ultra की कीमत €1699 (लगभग 1,51,793 रुपये) हो सकती है। हालांकि, अगर आप Xiaomi की वेबसाइट पर दिए €200 (लगभग 17,868 रुपये) के डिस्काउंट कूपन को पा लेते हैं तो आप 14 Ultra को 13 Ultra की लॉन्च कीमत में खरीद सकते हैं। Xiaomi 14 Ultra की €1699 कीमत की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों से यही पता चलता है।
Advertisement

Xiaomi की वेबसाइट पर दो अलग-अलग कूपन €100 (लगभग 8,934 रुपये) और €200 (लगभग 17,868 रुपये) हैं जो कि Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra के लिए हैं। Xiaomi नीदरलैंड की वेबसाइट पर मौजूदा जानकारी के अनुसार, €200 (लगभग 17,868 रुपये) का डिस्काउंट कूपन पाने के लिए ग्राहकों को mi.com पर Xiaomi 14 सीरीज के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीम में शामिल होना होगा।

Xiaomi की वेबसाइट के अनुसार, कूपन 31 मार्च, 2024 तक वैध रहेगा। इससे पता चलता है कि यूरोप में Xiaomi 14 Ultra आधिकारिक तौर पर मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि Xiaomi 14 Ultra को 25 फरवरी को बार्सिलोना में पेश किया जाएगा, लेकिन यह तुरंत बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा और लॉन्च की तारीख रीजन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। हालांकि कूपन सटीक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं करते हैं, लेकिन यह संभावना है कि मार्च 2024 में Xiaomi 14 Ultra यूरोप में पेश होगा।
Advertisement

Xiaomi 14 Ultra के सभी कैमरों में Xiaomi एक वाइड एपर्चर की पेशकश करेगा, जिससे Xiaomi 14 Ultra अब तक का सबसे वाइड एपर्चर प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरा वाला स्मार्टफोन बन जाएगा। इसके अलावा Xiaomi 14 Ultra में सैटेलाइट कनेक्शन और एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.