Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा, 4,600mAh बैटरी होने की संभावना

इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच Huaxing C8 OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 20:18 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.44 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में PDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है
  • पिछले कुछ महीनों में शाओमी की बिक्री में कमी हुई है

इसकी स्क्रीन डॉल्बी विजन, HDR10+ को सपोर्ट कर सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 14 जल्द लॉन्च हो सकता है। इससे पहले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसमें 6.44 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Xiaomi 13 की जगह लेने वाले इस स्मार्टफोन में  प्रोसेसर के तौर पर नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Anvin (@ZionsAnvin) ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें कथित तौर पर Xiaomi 14 के स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच Huaxing C8 OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसकी स्क्रीन डॉल्बी विजन, HDR10+ को सपोर्ट कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसके अलावा LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। इसमें बड़ा VC कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को Xiaomi 14 Pro के साथ लॉन्च करने की अटकल है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। इसकी 4,600 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

शाओमी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद यह स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। पिछले कुछ वर्षों में देश में Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए स्मार्टफोन की सेल्स बढ़ी है। इससे शाओमी जैसी बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों को दुनिया के इस सबसे तेजी से बढ़ने वाले मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है। देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स इस सेल्स में बड़ा योगदान देते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के डेटा से पता चलता है कि इस वर्ष कंपनी की कुल सेल्स का केवल 34 प्रतिशत रिटेल स्टोर्स से मिला है। इसकी तुलना में सैमसंग की ऑफलाइन सेल्स 57 प्रतिशत की है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.