डुअल-टोन पांडा डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 14 Civi Limited Edition

इस स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने Redmi Pad Pro और Redmi Pad SE को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 16:33 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 12 GB के RAM + 512 GB स्टोरेज के सिंगल कन्फिग्रेशन में है
  • इसकी स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है

इसमें 12 GB का LPDDR5 RAM और 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने सोमवार को भारत में Xiaomi 14 Civi Limited Edition को लॉन्च किया है। इसके स्पेसिफिकेशंस इस महीने की शुरुआत में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के वेरिएंट के समान हैं लेकिन इसमें Panda Design कहा जाने वाला नया डुअल-टोन टेक्सचर दिया गया है। कंपनी ने बताया कि इसमें ब्लैक मिरर ग्लास और वीगन लेदर है जिससे तीन नए कलर्स लाए गए हैं। इनमें से एक शाओमी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल SU7 के समान है। 

इस स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने Redmi Pad Pro और Redmi Pad SE को भी पेश किया है। यह स्मार्टफोन 12 GB के RAM + 512 GB स्टोरेज के सिंगल कन्फिग्रेशन में उपलब्ध है। इसे ICICI Bank के कार्ड से खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा कस्टमर्स को 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध होगा। इससे Xiaomi 14 Civi Limited Edition का प्राइस घटकर लगभग 45,000 रुपये हो जाएगा। इसे तीन नए कलर्स -  Aqua Blue, Hot Pink और Panda White में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 29 जुलाई से ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart, शाओमी की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। 

Xiaomi 14 Civi Limited Edition के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.55 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 3,000 निट्स का है। इसकी स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसमें 12 GB का LPDDR5 RAM और 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है। 

यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए इसमें कंपनी का T1 सिग्नल एनहांसमेंट चिप दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन IceLoop कूलिंग सिस्टम के साथ है जिससे वेपर कूलिंग सिस्टम की तुलना में तीन गुना बेहतर थर्मल एफिशिएंसी मिलती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लाइट फ्यूजन 800 इमेज सेंसर के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica camera features
  • Solid performance
  • Decent display
  • Powerful speakers
  • Value for money
  • Bad
  • No IP68 rating
  • Random notifications from GetApps
  • Battery output is not the best in the segment
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट
  2. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  3. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  4. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!
  8. Vivo X300 Ultra होगा धांसू कैमरा फोन, Vivo X300s के साथ 30 मार्च को है लॉन्च!
  9. Philips OneChef हुआ लॉन्च, बिना LPG गैस बनेगा कई तरीकों से खाना, भारतीय रसोई के लिए बेस्ट
  10. OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.