Xiaomi 11i हाइपरचार्ज की रैम और स्‍टोरेज का चला पता! आप भी जान लीजिए

Xiaomi 11i Hypercharge स्‍मार्टफोन, Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। इसलिए इसमें वही स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, जो पहले आए मॉडल में दिए गए थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 16:21 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ आ सकता है
  • फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है
  • 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी फोन में हो सकती है

120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन के साथ Xiaomi 11i हाइपरचार्ज में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट से पहले Xiaomi 11i हाइपरचार्ज स्‍मार्टफोन के रैम और स्टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन का ऑनलाइन पता चला है। Xiaomi का यह नया फोन Redmi Note 11 Pro+ का रीबैज हो सकता है, जिसे अक्टूबर में Redmi Note 11 और Redmi Note 11 Pro के साथ पेश किया गया था। इंडिया में इसके दो कलर ऑप्शन में आने की बात कही जा रही है। Xiaomi 11i हाइपरचार्ज के 120W फास्ट चार्जिंग, एक यूनिबॉडी डिजाइन और JBL स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्‍च होने की खबरें हैं। 

91mobiles ने टिपस्टर इशान अग्रवाल के सहयोग से रिपोर्ट किया है कि Xiaomi 11i हाइपरचार्ज, इंडिया में सिंगल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन में डेब्यू करेगा। कहा जाता है कि यह फोन कैमो ग्रीन और स्टील्थ ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में आएगा।
Advertisement

पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 11i Hypercharge स्‍मार्टफोन, Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। इसलिए इसमें वही स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, जो पहले आए मॉडल में दिए गए थे।

Xiaomi 11i हाइपरचार्ज के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस

120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन के साथ Xiaomi 11i हाइपरचार्ज में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ आ सकता है और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। कैमरों की बात की जाए, तो फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। Xiaomi 11i हाइपरचार्ज में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। 

कंपनी ने Redmi Note 11 Pro+ में डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के साथ जेबीएल स्टीरियो स्पीकर दिए थे। यही सेटअप Xiaomi 11i Hypercharge में भी दिया जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि फोन में NFC सपोर्ट होगा और यह VC लिक्विड कूलिंग के साथ आएगा।
Advertisement

Xiaomi 11i Hypercharge की ऑफ‍िशियल लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। हालांकि इसके दिसंबर में डेब्‍यू करने की उम्‍मीद है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • 120W fast charging
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.