Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन 15 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़

हाल ही में Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी, जिसके मुताबिक इस फोन की कीमत EUR 329 (लगभग 28,600 रुपये) हो सकती है।

Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन 15 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़

फोन में सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिल सकता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 11 Lite 5G NE में मिल सकते हैं तीन रियर कैमरा
  • शाओमी 11 लाइट 5जी एनई स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • फोन की स्टोरेज 128 जीबी हो सकती है
विज्ञापन
Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन 15 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी इशारा खुद कंपनी द्वारा दिया गया है। दरअसल, कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टीज़र वीडियो साझा कर लॉन्चिंग की जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट रूप से यह साफ नहीं किया है कि 15 नवंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इवेंट में कौन-सा प्रोडक्ट लॉन्च होगा, लेकिन टीज़र से इशारा मिला है कि इस दिन शाओमी 11 लाइट 5जी एनई स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि यह फोन भारत में सितंबर में भी लॉन्च किया जाना है।

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक टीज़र वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए कंपनी ने अपने 15 सितंबर को आयोजित होने वाले लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इस दिन कौन-सा प्रोडक्ट लॉन्च होगा इसकी जानकारी साफ नहीं की है। लेकिन टीज़र वीडियो में देखा जाए, तो कंपनी ने यह कंफर्म किया है कि इस 15 सितंबर को नया 'Lite' प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा। इससे इशारा मिलता है कि इस दिन Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।

आपको बता दें, यह Xiaomi Mi 11 Lite 5G का नया वर्ज़न होगा, जिसे चीन में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।

हाल ही में शाओमी 11 लाइट 5जी एनई स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी, जिसके मुताबिक इस फोन की कीमत EUR 329 (लगभग 28,600 रुपये) हो सकती है। इसके अलावा, लीक में टिप्सटर ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी साझा की थी, जिसके मुताबिक फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसके अलावा, फोन 2.4GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा। फोन के साथ रैम की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्टोरेज 128 जीबी हो सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिल सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »