WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर आया ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉल फीचर

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के लिए वीडियो और वॉयस कॉल फीचर जारी हो गया है। यह फीचर लेटेस्ट वर्ज़न v2.18.189 या v2.18.192 में...

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर आया ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉल फीचर

व्हाट्सऐप

ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के लिए वीडियो और वॉयस कॉल फीचर जारी
  • फीचर लेटेस्ट वर्ज़न v2.18.189 या v2.18.192 के साथ आया है
  • एंड्रॉयड बीटा और आईओएस यूज़र को मिलने के बाद आई है जानकारी
विज्ञापन
WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के लिए वीडियो और वॉयस कॉल फीचर जारी हो गया है। यह फीचर लेटेस्ट वर्ज़न v2.18.189 या v2.18.192 में एक्सेस किया जा सकता है। यह जानकारी एंड्रॉयड बीटा और आईओएस यूज़र को ग्रुप कॉलिंग फीचर मिलने की बात के ठीक बाद आई है। इसके अलावा कहा गया है कि विंडोज़ फोन में भी ग्रुप वॉयस व वीडियो कॉल फीचर ने दस्तक दे दी है। हालांकि, फीचर को आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है लेकिन हमें उम्मीद है कि फेसबुक के अधिकार वाला व्हाट्सऐप आने वाले हफ्ते में नए अपडेट्स मिल सकते हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया, ग्रुप कॉल फीचर अब ऊपर बताए गए दोनों वर्ज़न के ज़रिए व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा में एक्सेस किया जा सकता है। अब इन वर्ज़न के साथ सभी यूज़र को नए फीचर का लाभ मिलेगा। जैसे ही कॉल कनेक्ट हो जाएगी, 'एड पर्सन' आइकन दायीं ओर दिखने लगेगा। इसके बाद यूज़र एक्सेप्ट करेगा तो दोनों ही नाम अलग-अलग दिखने लगेंगे। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को गूगल प्ले व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम पर रजिस्टर कर सकते हैं। या एपीके मिरर से भी बताए गए बीटा वर्ज़न डाउनलोड किए जा सकते हैं।

एक तरफ जहां, iPhone यूज़र कॉलर को ग्रुप कॉल के लिए एड व रिसीव कर सकते हैं। हमारी टेस्टिंग के दौरान दूसरे यूज़र को एड करना संभव नहीं हुआ। हालांकि, पिछले महीने इसके धीमे रोलआउट के बारे में रिपोर्ट आई थी, जिसमें सर्वर-साइड अपडेट की बात कही गई थी।

कई स्क्रीनशॉट के साथ व्हाट्सऐप बीटा ट्रैकर ने एक ट्वीट किया है। वाबेटाइन्फो का मानना है कि ग्रुप और वीडियो कॉल विंडोज़ फोन के लिए भी जारी हो गए हैं। फीचर के बारे में कहा गया है कि कुछ लोगों को यह मिल गया है और कुछ लोगों को जल्द मिल जाएगा। इसी के साथ ही व्हाट्सऐप इकलौता ऐसा मैसेजिंग ऐप है, जिसमें बड़े फीचर के अपग्रेड लगातार आ रहे हैं। बता दें कि व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉलिंग फीचर की घोषणा इसी साल मई महीने में एफ8 डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp for Android, Facebook
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »