Vodafone के पोस्टपेड यूजर को हर महीने मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट, जानें पूरा ऑफर

Bharti Airtel और अन्य टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबले के लिए Vodafone अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 17:57 IST
ख़ास बातें
  • ए12 बायोनिक प्रोसेसर पर चलेंगे iPhone Xs और iPhone Xs Max
  • सिल्वर, गोल्ड और स्पेस ग्रे रंग में मिलेंगे iPhone XS और iPhone XS Max
  • 30 नवंबर 2018 तक वैध है यह ऑफर
Bharti Airtel और अन्य टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबले के लिए Vodafone अपने पोस्टपेड यूजर्स  के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। वोडाफोन ने Servify के साथ पार्ट्नरशिप की है। iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री वोडाफोन पार्ट्नर पोर्टल पर भी शुरू कर दी है। Vodafone की साइट से नया आईफोन Xएस और आईफोन Xएस मैक्स खरीदने वाले पोस्टपेड ग्राहकों के मंथली बिल पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर नए नहीं बल्कि पुराने पोस्टपेड यूजर के लिए है। भारत में iPhone XS की कीमत  98,500 रुपये और iPhone XS Max की कीमत 108,500 रुपये है। यह ऑफर 30 नवंबर 2018 तक ही वैध है।

वोडाफोन रेड और रेड4बिजनेस 499 रुपये या अधिक का प्लान इस्तेमाल करने वाले पोस्टपेड ग्राहकों को ही ऑफर का लाभ मिलेगा। वोडाफन पार्टनर पोर्टल पर नए आईफोन के 64 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी सभी वेरिएंट बेचे जा रहे हैं। नए Apple iPhone 2018 मॉडल सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंदीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे जैसे 8 शहरों में 48 घंटे के भीतर फोन की डिलीवरी दी जा रही है। 12 मंथली बिल तक पोस्टपेड ग्राहकों को 20 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। डिस्काउंट आपको तभी मिलेगा जब आप पहले से रेड 499 रुपये या उससे ऊपर का प्लान इस्तेमाल कर रहे होंगे। फोन खरीदने के 15 दिन बाद आने वाले मंथली बिल में छूट देकर बिल दिया जाएगा।
 

ऐसे मिलेगी बिल पर 20 प्रतिशत की छूट

पोस्टपेड बिल में छूट पाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको वोडाफोन पार्ट्नर पोर्टल से iPhone XS या iPhone XS Max को खरीदना होगा। Vodafone RED या RED4Business पोस्टपेड प्लान वाली सिम को फोन में डालें। इसके बाद आपके पास एक्टिवेट मैसेज आएगा जो इस बात को कंफर्म करेगा कि अब आपको मंथली बिल पर डिस्काउंट मिलेगा। फोन में सिम डालने के 30 दिनों के भीतर आपको एक्टिवेट मैसेज प्राप्त होगा। वोडाफोन की तरह Airtel भी iPhone XS और iPhone XS Max को अपने एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर बेच रही है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM support is finally an option
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Expensive
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Expensive
  • Some might find it bulky
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1242x2688 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Airtel, iPhone XS, iPhone XS Max, Apple iPhone 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  2. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  3. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  4. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च हुआ 8GB रैम, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ, जानें कीमत
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  4. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  7. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  9. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.