Vodafone के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा 365 जीबी डेटा

Vodafone India ने रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से नया 1,499 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है। नए वोडाफोन रीचार्ज पैक में वोडाफोन सब्सक्राइबर को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone की वेबसाइट पर 1,499 रुपये वाला रीचार्ज पैक लिस्ट
  • जियो के 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक से सीधी भिड़ंत
  • ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी
Vodafone India ने रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से नया 1,499 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है। नए वोडाफोन रीचार्ज पैक में वोडाफोन सब्सक्राइबर को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा। 1,499 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक में सभी प्रीपेड ग्राहकों को Vodafone Play ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस पर ग्राहक लाइव टीवी और सिनेमा का लुत्फ उठा सकते हैं। इस रीचार्ज पैक की भिड़ंत 1,699 रुपये वाले Reliance Jio के पैक से है। इस रीचार्ज पैक की भी वैधता 365 दिनों की है। इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जाती है और हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेजे जा सकेंगे। बीएसएनएल ने भी हाल ही में इसके जवाब में 1,312 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया था।

1,499 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। 365 दिनों तक ग्राहक हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा पाएंगे। नए रीचार्ज पैक में ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेज पाएंगे। इसके अलावा Vodafone Play ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त होगा।
Advertisement
 

Vodafone की वेबसाइट पर लिस्टिंग से 1,499 रुपये वाले रीचार्ज पैक के बारे में पता चला है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह रीचार्ज अभी सिर्फ मुंबई सर्कल में ही उपलब्ध है।

जैसा कि हमने आपको बताया, 1,499 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक की भिड़ंत जियो के 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक से है। जियो वाले रीचार्ज पैक की भी वैधता 365 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस तरह से ग्राहकों को जियो के रीचार्ज पैक में वोडफोन की तुलना में 182.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
Advertisement
 
इससे पहले BSNL ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला 1,312 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया था। यह अनलिमिटेड कॉल और 5 जीबी डेटा के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone India, Vodafone Rs 1499 recharge, Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.