Vivo Z5x होगा स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6.53 इंच के डिस्प्ले से लैस

वीवो ने Vivo Z5x के ऑफिशियल पोस्टर को जारी कर दिया है, साथ ही स्मार्टफोन को एंटूटू पर भी लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 मई 2019 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z5x के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं
  • वीवो जे़ड5एक्स में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • पंच-होल डिस्प्ले से लैस हो सकता है Vivo Z5x

Vivo Z5x होगा स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6.53 इंच के डिस्प्ले से लैस

Vivo Z5x को चीन में 24 मई को लॉन्च किया जाएगा। वीवो ज़ेड5एक्स से संबंधित अब तक कई टीज़र, रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो ने Vivo Z5x के ऑफिशियल पोस्टर को जारी कर दिया है जिससे यह बात कंफर्म होती है कि फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6.53 इंच का फुल-व्यू डिस्प्ले है। Vivo Z5x स्मार्टफोन एंटूटू पर भी लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से वीवो जे़ड5एक्स के रैम, डिस्प्ले रिजॉल्यूशन और स्टोरेज के बारे में जानकारी सामने आई है।

ऑफिशियल वीबो पोस्ट और तस्वीरों के अनुसार, Vivo Z5x में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6.53 इंच का फुल-व्यू डिस्प्ले है। Vivo पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि वीवो जे़ड5एक्स में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी लेकिन फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी या नहीं। लीक के अनुसार, Vivo Z5x में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा और रिटेल बॉक्स में 18 वाट का चार्जर मिलेगा।

कुछ दिनों पहले वीवो ज़ेड5एक्स गीकबेंच पर स्पॉट हुआ था और अब Vivo Z5x को एंटूटू पर लिस्ट किया गया है। एंटूटू लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। लिस्टिंग से डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के बारे में भी पता चल गया है कि Vivo Z5x फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस होगा।

बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Vivo ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन ने एंटूटू पर 173,798 स्कोर किया है। Vivo Z5x की एंटूटू लिस्टिंग को Gizmochina ने स्पॉट किया था। चीनी रिटेलर साइट JD.com पर हाल ही में एक लीक से यह भी पता चला था कि Vivo Z5x के चार वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।
Advertisement

फोन में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं लेकिन सेंसर कितने रिजॉल्यूशन के होंगे फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। वीवो ज़ेड5एक्स के लॉन्च होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं है तो ऐसे में आपको Vivo Z5x के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Z5x, Vivo Z5x Specifications, Vivo Z5x AnTuTu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.