Vivo Z5x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Vivo India ने अपने नए फोन के लिए कई टीज़र ज़ारी किए हैं। सारे टीज़र में ‘Z' शब्द गायब है जो इशारा है कि Vivo भारतीय मार्केट में ज़ेड सीरीज़ का हैंडसेट लॉन्च करने वाली है।

Vivo Z5x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • Vivo Z5x तीन रियर कैमरे के साथ आता है
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है वीवो ज़ेड5एक्स
  • वीवो ज़ेड5एक्स की कीमत 1,398 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू
विज्ञापन
Vivo भारतीय मार्केट में अपनी ज़ेड सीरीज़ का एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में Vivo India ने कई टीज़र ज़ारी किए हैं। टीज़र के मुताबिक, यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा। गौर करने वाली बात है कि चीनी मार्केट में कंपनी के Vivo Z5x हैंडसेट को लॉन्च किया गया था। संभव है कि इसी फोन को भारत लाया जाए। Vivo Z5x होल-पंच डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच बैटरी, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है।

Vivo India ने अपने नए फोन के लिए कई टीज़र ज़ारी किए हैं। सारे टीज़र में ‘Z' शब्द गायब है जो इशारा है कि Vivo भारतीय मार्केट में ज़ेड सीरीज़ का हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। वीवो ने हाल ही में वीवो ज़ेड5एक्स को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। संभवतः कंपनी इस फोन को ही भारत लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि वीवो की ओर इस फोन के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 

Vivo Z5x की भारत में कीमत (उम्मीद)

वीवो ज़ेड5एक्स की कीमत 1,398 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के तीन और वेरिएंट हैं- 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। जिनकी कीमतें क्रमशः 1,498 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये), 1,698 चीनी युआन (करीब 17,400 रुपये) और 1,998 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) हैं। भारत में भी फोन की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
 

Vivo Z5x स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Z5x एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Vivo Z5x तीन रियर कैमरों के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Vivo का नया फोन 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। हैंडसेट रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 204.1 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  2. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  3. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  5. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  7. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  8. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  10. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »