Vivo Z5x (2020) लॉन्च, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस

Vivo Z5x (2020) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS 9 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.78 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ।

Vivo Z5x (2020) लॉन्च, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस
ख़ास बातें
  • Vivo का नया फोन 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है
  • 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है Vivo Z5x (2020) में
  • Vivo Z5x (2020) में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
Vivo Z5x (2020) को लॉन्च कर दिया गया है। यह बीते साल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए Vivo Z5x का अपग्रेड है। नए Vivo स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है। दावा है कि यह पुराने वेरिएंट की तुलना में यूज़र्स को बेहतर अनुभव देगा। चिपसेट के अलावा दोनों फोन के बीच में कोई अहम अंतर नहीं है। वीवो ज़ेड5एक्स (2020) हैंडसेट 19.5:9 डिस्प्ले, होल-पंच डिज़ाइन, तीन रियर कैमरे और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। वीवो ज़ेड5एक्स (2020) में 128 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज भी दी गई है।
 

Vivo Z5x (2020) price, availability details

वीवो ज़ेड5एक्स (2020) हैंडसेट की कीमत CNY 1,398 (करीब 15,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम वेरिएंट का है। इस फोन का एक 8 जीबी रैम वेरिएंट भी है। फोन को ऑरोरा, फैंटम ब्लैक और सिंफनी रंग में उपलब्ध कराया गया है। भारत में इस फोन को लॉन्च किए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Vivo Z5x (2020) specifications, features

डुअल-सिम वीवो ज़ेड5एक्स (2020) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS 9 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.78 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Vivo का नया फोन 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। हैंडसेट रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 204.1 ग्राम।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »