• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Z1x लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo Z1x लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo Z1x India Launch: वीवो ज़ेड1एक्स के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। जानें Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट की बिक्री कब से शुरू होगी।

Vivo Z1x लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo Z1x India Launch: वीवो ज़ेड1एक्स है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है वीवो ज़ेड1एक्स में
  • वीवो ज़ेड1एक्स में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • Vivo Z1x में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है
विज्ञापन
Vivo Z1x India Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो ज़ेड1एक्स को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। प्रतीत होता है कि Vivo Z1x हैंडसेट बीते महीने चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए वीवो ज़ेड5 का ही भारतीय अवतार है। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो ज़ेड1एक्स 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4,500 एमएएच बैटरी और 22.5 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। आइए अब आपको Vivo Z1x की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Z1x price in India, Sale Date and Launch Offers

वीवो ज़ेड1एक्स के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो ने जानकारी दी है कि वीवो ज़ेड1एक्स फ्यूजन ब्लू और फैंटम पर्पल रंग में बिकेगा। सेल 13 सितंबर से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ई-स्टोर पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो वीवो ज़ेड1एक्स खरीदने के लिए एचडीएफएसी कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,250 रुपये तक की छूट मिलेगी। जियो सब्सक्राइबर्स को 6,000 रुपये तक का फायदा होगा। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा।
 
lqs9n7bg

Vivo Z1x की भिड़ंत होगी Realme 5 Pro से

Vivo Z1x Specifications

वीवो ज़ेड1एक्स में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। कंपनी ने फ्लैश-इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

 

Vivo Z1x camera features

Vivo Z1x की सबसे अहम खासियत है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120.4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है। रात में बेहतर तस्वीरों के लिए हैंडसेट एआई सुपर नाइट मोड से लैस है। कंपनी ने वीवो ज़ेड1एक्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, लाइटनिंग, एआर स्टीकर्स, एआई फिल्टर्स जैसे फीचर से लैस है।

वीवो ज़ेड1एक्स में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Great battery life
  • Rapid fast charging
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Poor night mode
  • Funtouch OS needs refinement
  • No expandable storage
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »