Vivo Y95 लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने दो सप्ताह पहले Vivo Y93 को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसके अपग्रेड वर्जन Vivo Y95 को मार्केट में उतार दिया है। जानें, वीवो वाई95 का दाम और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Vivo Y95 लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आता है Vivo Y95
  • Vivo Y95 में जान फूंकने के लिए मौजूद है 4,030एमएएच बैटरी
  • 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा वीवो वाई95
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने दो सप्ताह पहले Vivo Y93 को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसके अपग्रेड वर्जन Vivo Y95 को मार्केट में उतार दिया है। वीवो वाई95 को फिलीपींस मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। अब बात Vivo Y95 के प्रमुख फीचर की। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और वहीं फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मौजूद है।
 

Vivo Y95 की कीमत

फिलीपींस मार्केट में वीवो वाई95 स्मार्टफोन की कीमत 13,999 PHP (लगभग 19,100 रुपये) है। Vivo Y95 सभी मुख्य वीवो स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Vivo ब्रांड का यह स्मार्टफोन Lazada साइट पर ईएमआई विकल्प के साथ भी बेचा जा रहा है।
 

Vivo Y95 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Vivo Y95 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। फोन में 6.22 इंच आईपीएस एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.9 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 और 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, फेस अनलॉक और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ Vivo Y95 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जो एआई फेस ब्यूटी और सेल्फी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, 4जी वोल्ट, ब्लूटूथ, ओटीजी, जीएम रेडियो, जीपीएस, ग्लोनास सपोर्ट मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y95, Vivo Y95 Price, Vivo Y95 Specifications, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »