Vivo Y95 लॉन्च हुआ भारत में, 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में अपने वीवो वाई95 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo Y95 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Vivo Y95 लॉन्च हुआ भारत में, 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • Vivo Y95 में रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं
  • 4,030 एमएएच की बैटरी है वीवो वाई95 में
  • Vivo Y95 को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में अपने वीवो वाई95 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo Y95 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 6.22 इंच की स्क्रीन और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है। याद रहे कि Vivo Y95 को इस महीने ही फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और वहीं फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मौजूद है।
 

Vivo Y95 की कीमत और लॉन्च ऑफर

वीवो वाई95 को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह स्टारी नाइट और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध होगा। इच्छुक ग्राहक इस हैंडसेट को Flipkart, Amazon.in, Paytm और Vivo India के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। वीवो का यह हैंडसेट देशभर के रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो हैंडसेट बिना ब्याज वाले ईएमआई के साथ उपलब्ध है। पेटीएम की ओर से 1,500 रुपये का कैशबैक कूपन भी मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ में 3 टीबी तक मुफ्त डेटा भी दिया जाएगा।
 

Vivo Y95 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Vivo Y95 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। फोन में 6.22 इंच आईपीएस एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.9 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 और 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, फेस अनलॉक और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ Vivo Y95 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जो एआई फेस ब्यूटी और सेल्फी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, 4जी वोल्ट, ब्लूटूथ, ओटीजी, जीएम रेडियो, जीपीएस, ग्लोनास सपोर्ट मिलेगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y95 Launch, Vivo Y95 Price, Vivo Y95 Features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  2. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  3. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  4. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  5. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  8. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  9. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  10. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »