Vivo Y95 भारत में लॉन्च होगा 25 नवंबर को, यह हो सकती है कीमत

Vivo अपनी वाई सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y95 को भारत में 25 नवंबर को लॉन्च करेगी। यह भारत में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

Vivo Y95 भारत में लॉन्च होगा 25 नवंबर को, यह हो सकती है कीमत
ख़ास बातें
  • Vivo Y95 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है
  • स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे वीवो वाई95 में
  • Vivo Y95 में रियर पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं
विज्ञापन
Vivo अपनी वाई सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y95 को भारत में 25 नवंबर को लॉन्च करेगी। यह भारत में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसकी कीमत 20,000 रुपये के आसपास होगी। यह दावा न्यूज एजेंसी IANS ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से किया है। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो वाई95 डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इस बीच Vivo India की वेबसाइट पर भी वीवो वाई95 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। वेबसाइट पर नोटिफाई मी बटन के साथ 25 नवंबर की तारीख का ज़िक्र है। याद रहे कि Vivo Y95 को बीते हफ्ते ही फिलिपिंस में लॉन्च किया गया था। इस मार्केट में वीवो वाई95 स्मार्टफोन की कीमत 13,999 PHP (लगभग 19,100 रुपये) है।
 

Vivo Y95 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Vivo Y95 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। फोन में 6.22 इंच आईपीएस एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.9 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 और 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, फेस अनलॉक और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ Vivo Y95 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जो एआई फेस ब्यूटी और सेल्फी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, 4जी वोल्ट, ब्लूटूथ, ओटीजी, जीएम रेडियो, जीपीएस, ग्लोनास सपोर्ट मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y95
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »