• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y52s मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

Vivo Y52s मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

वीवो वाई52एस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम मौजूद है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

Vivo Y52s मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

Vivo Y52s फोन मोनेट, कोरल सी और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा

ख़ास बातें
  • Vivo Y52s में मौजूद है 18 वॉट डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वीवो वाई52एस का प्राइमरी कैमरहा 48 मेगापिक्सल का है
  • 12 दिसंबर से चीन में शुरू होगी फोन की सेल
विज्ञापन
Vivo Y52s स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट मिड-रेंज 5जी फोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। वीवो वाई52एस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम मौजूद है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। वीवो फोन को फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है, जहां आपको फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Vivo Y52s price

वीवो वाई52एस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,598 (लगभग 18,100 रुपये) है, जबकि इसका 8 जीबी रैम वेरिएंट CNY 1,798 (लगभग 20,300 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध है। Vivo Y52s फोन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया चीन JD.com वेबसाइट के जरिए शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी सबसे पहले Plafuldroid द्वारा दी गई है। इसके अलावा वीवो वाई52एस फोन मोनेट, कोरल सी और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा। वहीं, फोन की सेल 12 दिसंबर से चीन में शुरू की जाएगी।

फिलहाल, वीवो वाई52एस के ग्लोबल लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।
 

Vivo Y52s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई52एस एंड्रॉयड के साथ Funtouch OS पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 डिस्प्ले) के साथ 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। वहीं, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा डेप्थ कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

वीवो ने इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी के लिए वीवा वाई52एस फोन में 5जी, 4जी, एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमीटर सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

वीवो वाई52एस में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन  164.15x75.35x8.40mm और भार 185.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y52s price, Vivo Y52s specifications, Vivo Y52s, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »