Vivo Y500 होगा 8200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, होगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Vivo चीनी बाजार में अपना आगामी स्मार्टफोन Vivo Y500 लॉन्च करने वाला है, जिसका खुलासा कंपनी ने आधिकारिक साइट पर किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y500 में एक फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo Y500 में 8,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • Y500 में IP68 रेटिंग वाली बॉडी मिलने की उम्मीद है।

Vivo Y500 में 50MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Vivo China

Vivo चीनी बाजार में अपना आगामी स्मार्टफोन Vivo Y500 लॉन्च करने वाला है, जिसका खुलासा कंपनी ने आधिकारिक साइट पर किया है। यह स्मार्टफोन बीते साल लॉन्च हुए Vivo Y300 का अपग्रेड होगा। बीते हफ्ते पेश हुए Y500 के पहले टीजर में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और एक ड्यूराबल बिल्ड का खुलासा हुआ था, लेकिन ब्रांड ने तब से इसके बारे में और कुछ पुष्टि नहीं की है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक वीबो पोस्ट में फोन के चिपसेट और बैटरी साइज का खुलासा हुआ है। आइए Vivo Y500 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y500 Features (Expected)

टिप्सटर के अनुसार, Vivo Y500 में एक फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, Y500 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलेगा। लीक में आगे बताया गया है कि Vivo Y500 में 8,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। आपको बता दें कि यह Vivo स्मार्टफोन में मिलने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। अब सबसे ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाला इकलौता स्मार्टफोन Honor X70 है, जो बीते महीने 8,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Y500 में IP68 रेटिंग वाली बॉडी मिलने की उम्मीद है जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करेगी। हालांकि, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का बारे में अभी खुलासा होना बाकि है।

Advertisement

Vivo Y300 5G Specifications

Vivo Y300 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y300 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.