12GB रैम, 6500mAh बैटरी, 3 स्‍पीकर्स के साथ चीन में लॉन्‍च होगा Vivo Y300 5G

Vivo Y300 : वीवो का नया स्‍मार्टफोन Vivo Y300 चीन में 16 दिसंबर को लॉन्‍च होने जा रहा है। यह भारत में पेश किए गए Vivo Y300 से अलग होने वाला है।

12GB रैम, 6500mAh बैटरी, 3 स्‍पीकर्स के साथ चीन में लॉन्‍च होगा Vivo Y300 5G

Vivo Y300 में 6.77 इंच का फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले होगा। इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा फोन में होगी।

ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्‍च होने जा रहा है Vivo Y300
  • भारत में लॉन्‍च हुए मॉडल से अलग होंगे फीचर्स
  • फोन में 12 जीबी तक रैम दी जाएगी
विज्ञापन
Vivo Y300 Full Specifications : वीवो का नया स्‍मार्टफोन Vivo Y300 चीन में 16 दिसंबर को लॉन्‍च होने जा रहा है। यह भारत में पेश किए गए Vivo Y300 से अलग होने वाला है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्‍ट में इस फोन के बारे में ज्‍यादा जानकारी मिली है। लगभग सभी स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लीक किया गया है और फोन की रियल-लाइफ इमेजेस भी सामने आई हैं। WHYLAB के हालिया पोस्‍ट में यह जानकारी सामने आई है। 

लीक में दावा है कि Vivo Y300 में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर की ताकत होगी। भारत में यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से पावर्ड है। चीन में Vivo Y300 को चार स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। इनमें 8GB RAM + 128GB मॉडल, 8GB RAM + 256GB मॉडल, 12GB RAM + 256GB मॉडल और 12GB RAM + 512GB मॉडल शामिल हैं। 

Vivo Y300 में 6.77 इंच का फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले होगा। इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा फोन में होगी। डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन दिया जाएगा और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसकी अधिकतम ब्राइटनैस 800 निट्स होगी। 

चीन में लॉन्‍च होने जा रहे Vivo Y300 में डायमंड शील्‍ड ग्‍लास होने की बात सामने आई है, जो फोन को ऑयली हाथों से बचाएगी। यह फोन सपोर्ट करेगा 8 मेगापिक्‍सल के फ्रंट कैमरा को, जोकि OmniVision OV08D10 कैमरा होगा। बैक साइड में फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन सेंसर Samsung S5KJNS होगा, जोकि 50MP का रेजॉलूशन ऑफर करेगा। 

Vivo Y300 में पैक की जाएगी 6500mah की बैटरी, जो सपोर्ट करेगी 44वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को। फोन की एक और खूबी होने वाली है इसका ट्रिपल स्‍पीकर सिस्‍टम, जिसे फोन के टॉप पर, नीचे और बैक पर लगाया जाएगा। फोन में ब्‍लूटूथ 5.4 और Wi-Fi 5 कनेक्टिविटी मिलेगी। यह फोन रन करेगा एंड्रॉयड 15 पर जिस पर ओरिजिनओएस 5 की लेयर होगी।  

Vivo Y300 को तीन कलर्स- किंगसॉन्ग, रुइक्स्यू वाइट और जिंगडियाओन ब्लैक में लाया जाएगा। फोन का वजन 199.9 ग्राम होने वाला है और इसकी कीमत 1 हजार युआन (करीब 11,654 रुपये) होने वाली है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »