Vivo Y50 और Vivo Y30 की भारत में यह हो सकती है कीमत

Vivo Y50 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये होगी। याद दिला दें, कंबोडिया में यह फोन $249 (लगभग 18,700 रुपये) में लॉन्च हुआ था।

Vivo Y50 और Vivo Y30 की भारत में यह हो सकती है कीमत

Vivo Y50 और Vivo Y30 की कीमत होगी 20,000 रुपये से कम

ख़ास बातें
  • Vivo Y50 कम्बोडिया में हो चुका है लॉन्च
  • Vivo Y30 को मई में मलेशिया में लॉन्च किया गया था
  • दोनों ही फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस होंगे
विज्ञापन
Vivo Y50 और Vivo Y30 फोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं। खबर है कि इन दोनों ही फोन की कीमत 20,000 रुपये से अंदर ही होगी। बता दें, वीवो वाई50 फोन दो महीने पहले कंबोडिया में लॉन्च किया गया था। वीवो वाई30 को मई में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। अब खबर है कि दोनों ही Vivo स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इससे पहले भी पिछले महीने एक रिपोर्ट में वीवो वाई30 को भारत में जून तक लॉन्च किया जाने का दावा था।
 

Vivo Y50, Y30 price in India (rumoured)

91Mobiles रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo Y50 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये होगी। याद दिला दें, कंबोडिया में यह फोन $249 (लगभग 18,700 रुपये) में लॉन्च हुआ था। यह फोन आइरिस ब्लू और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध था और भारत में लॉन्च होने वाला फोन भी इन्हीं कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। बात Vivo Y30 की करें, तो बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये के आस-पास होगी। लीक हुए रिटेल बॉक्स में दिखा है कि लॉन्च ऑफर में वीवो वाई50 पर HDFC बैंक और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, बजाज फाइनेंस पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी ग्राहकों को मिलेगा।

मलेशिया में वीवो वाई30 फोन का एक मात्र 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 899 (लगभग 15,800 रुपये) है। यह फोन डैज़ल ब्लू और मूनस्टोन व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था।
 

Vivo Y50 specifications

वीवो वाई50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल होगा। यह जानकारी Vivo Cambodia के फेसबुक पेज पर दी गई है। साझा की गई तस्वीरों से साफ है कि वीवो वाई50 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यहां चार  कैमरे दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो वाई50 चार रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। आगे की तरफ स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बायीं तरफ होल-पंच होगा।

Vivo Y50 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

Vivo Y30 specifications, features

डुअल-सिम वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है। इसमें 6.47 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। वीवो वाई30 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। यहां 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर की है। फ्रंट फेसिंग सेंसर एआई से लैस है।

Vivo Y30 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस
  2. Truecaller की होगी छुट्टी, BSNL लेकर आ रहा गजब का फीचर
  3. 2K स्क्रीन और 8000mAh से बड़ी बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होंगे 2 नए iQOO फोन? लीक हुईं डिटेल्स
  4. Realme P4 Lite 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra का टियरडाउन वीडियो आया सामने, जानें कैसे होगा रिपेयर
  6. ATM यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम
  7. Facebook, Instagram जैसे ऐप चलाने के लिए जरूरी होगा ऐज वैरिफिकेशन! आया प्रस्ताव
  8. 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Vivo Y21 5G, Y11 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. सेट-टॉप बॉक्स के बिना देखें TV चैनल, डायरेक्ट होगा कनेक्शन, जानें क्या है सरकार का MyWAVES
  10. गेमिंग में भी फोन रहेगा कूल-कूल! OnePlus लाई सबसे पतला कूलिंग क्लिप, Android, iOS दोनों का सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »