Vivo Y36s आया गूगल प्ले कंसोल पर नजर, Dimensity 6020 SoC, 6GB RAM के साथ देगा दस्तक

Vivo Y36s में टियरड्रॉप नॉच के साथ 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका एचडी+ रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y36s में 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo Y36s में Mediatek Dimensity 6020 चिपसेट होगा।
  • Vivo Y36s के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Vivo G2 में 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Vivo Y36s स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह नया फोन Vivo G2 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था। Vivo Y36s में टियरड्रॉप नॉच के साथ 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यहां हम आपको Vivo Y36s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चलता है, जहां Y36s को G2 के समान मॉडल नंबर (PD2318) के साथ देखा गया था। दोनों फोन में समान स्पेसिफिकेशन हैं, जिसमें MediaTek Dimensity 6020 SoC, 6GB RAM, 720×1612 डिस्प्ले रेजॉल्यूशन और एंड्रॉइड 13 शामिल हैं। खास बात यह है कि Vivo G2 खुद Vivo Y36i का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे दिसंबर 2023 में चीनी में पेश किया गया था।


Vivo Y36s के स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y36s के अन्य स्पेसिफिकेशन भी Vivo G2 के समान हो सकते हैं। Vivo Y36s में टियरड्रॉप नॉच के साथ 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका एचडी+ रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर के मामले में फोन में Mediatek Dimensity 6020 चिपसेट होगा। इसमें 8GB तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 2.2 तक स्टोरेज मिल सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में USB-C के जरिए 15W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी, 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक है। इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हो सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  4. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  6. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  7. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  9. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.