Vivo Y78m, Y36 फोन Google Play Console पर लिस्ट, दिखे ये स्पेसिफिकेशन!

कंपनी ने अधिकारिक रूप से इनके स्पेसिफिकेशन नहीं बताए हैं।

Vivo Y78m, Y36 फोन Google Play Console पर लिस्ट, दिखे ये स्पेसिफिकेशन!

वीवो ने हाल ही में Vivo Y78+ 5G को लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Vivo Y36 का आज कथित लॉन्च होने वाला है।
  • Vivo Y36 फोन में मीडियाटेक का Dimensity 700 चिपसेट बताया गया है।
  • Vivo Y78m में मीडियाटेक का Dimensity 7020 चिपसेट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Vivo Y सीरीज के दो स्मार्टफोन इन दिनों चर्चा में हैं। इनमें Vivo Y78m और Y36 शामिल है। Vivo Y36 का आज कथित लॉन्च होने वाला है। फोन के लाइव इमेज लॉन्च से पहले ही लीक हो चुके हैं। इसके अलावा Vivo Y78m को लेकर भी चर्चा गर्म है। अब इन दोनों स्मार्टफोन को एक और सर्टिफिकेशन मिला है। वीवो वाई सीरीज के ये स्मार्टफोन Google Play Console डेटाबेस में स्पॉट किए गए हैं। लिस्टिंग में इनके स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। बताते हैं आपको पूरी जानकारी।

Vivo Y36 और Vivo Y78m कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन हैं जिन्हें गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। Vivo Y36 को एक 5G स्मार्टफोन के तौर पर लिस्ट किया गया है। MSP के मुताबिक, इसका मॉडल नम्बर V2248 मेंशन किया गया है। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले बताया गया है। फ्रंट में यह पंचहोल कटआउट डिजाइन के साथ बताया गया है जिसमें इसका सेल्फी कैमरा होगा। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है। फोन में Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। 

Vivo Y78m के बारे में बात करें तो फोन को मॉडल नम्बर PD2278 के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें पंच होल कटआउट डिजाइन वाला फुलएचडी प्लस डिस्प्ले बताया गया है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है। इसमें मीडियाटेक का Dimensity 7020 चिपसेट दिया जा सकता है। Android 13 OS इस डिवाइस में आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिलेगा जिसके टॉप पर Funtouch OS 13 की स्किन देखने को मिल सकती है। 

कंपनी ने अधिकारिक रूप से इनके स्पेसिफिकेशन नहीं बताए हैं। लेकिन अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार Vivo Y78m फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले होने की अफवाह है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। वहीं, Vivo Y36 में 6.8 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  2. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  3. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  4. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  5. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  6. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  7. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  8. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  9. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  10. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »