Vivo G2 लॉन्च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Vivo G2 में 6.56 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Vivo G2 लॉन्च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo China

Vivo G2 में 6.56 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • Vivo G2 में 6.56 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है।
  • यह Android 13 आधारित Origin OS 3 पर रन करता है।
  • Vivo G2 में प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6020 चिपसेट मौजूद है।
विज्ञापन
Vivo G2 को Vivo ने अपनी G सीरीज के पहले स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। Vivo G2 में 6.56 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Android 13 आधारित Origin OS 3 पर रन करता है। फोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया है जो रियर में मेन कैमरा के रूप में मौजूद है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 
 

Vivo G2 Price

Vivo G2 के प्राइस की बात करें तो फोन 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 1199 युआन (लगभग 14,000 रुपये), 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 1499 युआन (लगभग 17,700 रुपये), 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 1599 युआन (लगभग 18,800 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1899 युआन (लगभग 22,500 रुपये) में आता है। फोन को कंपनी सिंगल डीप सी ब्लैक कलर में पेश किया है। 
 

Vivo G2 Specifications

Vivo G2 में 6.56 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Android 13 आधारित Origin OS 3 पर रन करता है। फोन में डिस्प्ले के अंदर कंपनी ने टियरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया है। नॉच में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। रियर में फोन सिंगल 13 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है जिसके साथ में कंपनी ने LED फ्लैश को भी जगह दी है। 

Vivo G2 में प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6020 चिपसेट मौजूद है जिसे 8 जीबी तक LPDDR4x RAM की पेअरिंग मिली है। स्टोरेज स्पेस की बात करें तो यह 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया है जिसकी मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। 

Vivo G2 में स्मार्टफोन मेकर ने 5,000mAh बैटरी दी है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इसमें डुअल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक की कनेक्टिविटी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »