Vivo Y31s 5G ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्ट होने की खबर

वीवो वाई31एस 5जी फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप व 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 फरवरी 2021 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y31s 5G को चीन में लॉन्च किया जा चुका है
  • फोन में सेल्फी के लिए नॉच स्टाइल डिस्प्ले मौजूद है
  • ग्लोबल वेरिएंट स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा

चीन में Vivo Y31s फोन ग्रे, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया था

Vivo Y31s 5G स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था, वहीं, अब लेटेस्ट लीक से इशारा मिला है कि इसे जल्द ही ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में लिस्ट हुआ है। आपको बता दें, यह वीवो वाई31एस 5जी फोन हाल ही में पेश हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप व 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। चीन में Vivo Y31s फोन ग्रे, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।
 

Tamilan Techinical नामक टिप्स्टर ने ट्वीट साझा किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि  Vivo V2054A (Y31s) फोन गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में लिस्ट है। जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा टिप्सटर ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक की है, जैसे कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा यह स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। फोन 6 जीबी रैम व एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch Os 11 पर काम करेगा। फोन के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए मॉडल के समान ही है।
 

Vivo Y31s 5G price

वीवो वाई31 फोन की कीमत चीन में CNY 1,498 (लगभग 17,000 रुपये) से शुरू होती है, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके अलावा 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,698 (लगभग 19,300 रुपये) है। उम्मीद की जा सकती है कि ग्लोबल वेरिएंट की कीमत भी इसके आसपास ही होगी।
 

Vivo Y31s 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई31एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 10.5 पर काम करता है। इसमें 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.61 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। वीवो वाई31 फोन स्नैपड्रैगन 480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें Adreno 619 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी UFS2.1 स्टोरेज से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई31एस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Vivo Y31s में सेंसर की बात करें, तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और इलेक्ट्रॉनिक कंपास मौजूद हैं। वीवो ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.15x75.35x8.40mm और भार 185.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.