• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y27 5G स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्‍ट, कब होगा लॉन्‍च? जानें

Vivo Y27 5G स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्‍ट, कब होगा लॉन्‍च? जानें

Vivo Y27 5G : इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y27 5G स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्‍ट, कब होगा लॉन्‍च? जानें

फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • चीनी स्‍मार्टफोन मेकर जल्‍द पेश कर सकती है नई डिवाइस
  • Vivo Y27 5G को कंपनी की ग्‍लोबल वेबसाइट पर किया गया लिस्‍ट
  • 6 जीबी रैम से लैस है यह स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
चीनी ब्रैंड वीवो (Vivo) बहुत जल्‍द Y सीरीज के एक स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकता है। Vivo Y27 5G को ऑफ‍िशियली लिस्‍ट कर दिया गया है। वीवो की ग्‍लोबल वेबसाइट पर गई लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 13 पर चलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। 

वीवो ने Y27 5G की कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया है। लिस्टिंग में यह भी नहीं बताया गया है कि फोन कब से उपलब्‍ध होगा। चीनी स्मार्टफोन मेकर के अनुसार, Vivo Y27 5G को 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाया जाएगा। यह मिस्टिक ब्लैक और सैटिन पर्पल कलर ऑप्‍शंस में उपलब्‍ध होगा। वीवो इस फोन को भारत में लॉन्‍च करेगी या नहीं, इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Vivo Y27 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो और हाइब्रिड) स्‍लॉट के साथ आने वाला Vivo Y27 5G स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटचOS 13 पर चलता है। इसमें 6.64 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,388 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6020 SoC से पावर्ड फोन में 6GB तक रैम दी गई है। 

Vivo Y27 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है, जिसे वॉटरड्रॉप स्टाइल के डिस्प्ले नॉच में फ‍िट किया गया है। 

यह स्‍मार्टफोन 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में यह फोन 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की खूबियों से लैस है। 

फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »