Vivo Y70 स्मार्टफोन Vivo V20 SE का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत हो रहा है, जो कि सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से Vivo Y11s फोन को देखकर लग रहा है कि यह Vivo Y20s का टोन-डाउन वर्ज़न है।
रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X51 5G के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूके में GBP 749 (लगभग 71,900 रुपये) है। इस फोन की सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी।