50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Vivo Y19s Pro लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Vivo ने बांग्लादेश और मलेशिया समेत बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y19s Pro लॉन्च कर दिया है।

50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Vivo Y19s Pro लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Y19s Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y19s Pro में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y19s Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y19s Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने बांग्लादेश और मलेशिया समेत बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y19s Pro लॉन्च कर दिया है। Y19s Pro में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Y19s Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y19s Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y19s Pro Price


बांग्लादेश में Vivo Y19s Pro के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 15,499 (लगभग 10,947 रुपये) और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 16,999 (लगभग 11,118 रुपये) है। वहीं मलेशिया में Y19s Pro 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 499 (लगभग 10,006 रुपये) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 615 (लगभग 12,401 रुपये) है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन जैसे कि पपर्ल सिल्वर, ग्लेशियर ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध है।


Vivo Y19s Pro Specifications, Features


Vivo Y19s Pro में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Y19s Pro में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Y19s Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.10 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और इसका वजन 200 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y19s Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 2.4, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, FM रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। अतिरिक्त फीचर्स में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। फोन ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और  IP64 रेटेड से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »